आर्य समाज यज्ञशाला में रविवारीय साप्ताहिक हवन यज्ञ आयोजित -हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है : एसके आर्य

Dabwalinews.com
शहर की अग्रणी संस्था आर्य समाज की ओर से साप्ताहिक हवन यज्ञ रविवार को संस्था के कोषाध्यक्ष व सम्पत्ति अधिकारी भारत मित्र छाबड़ा के सानिध्य में यज्ञशाला में आयोजित किया गया। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान राजन सुंधा एवं श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा से आहुतियां देते हुए देश और समाज में खुशहाली की कामना की। यज्ञब्रह्मा भारत मित्र छाबड़ा ने विधि विधान से हवन यज्ञ संपन्न कराया।
इस अवसर पर आर्य समाज के कार्यकारी प्रधान एसके आर्य ने हवन यज्ञ के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हवन यज्ञ आयोजन से वातावरण शुद्ध होता है, इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने-अपने घर में भी सप्ताह में कम से कम एक बार हवन यज्ञ जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ से बीमारियां भी दूर होती हंै, इसलिए इसका आयोजन हर दृष्टि से बेहद जरुरी है। उन्होंने आर्यजनों को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती की शुभकामनाएं दी और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया था। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के साथ-साथ आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य कुलदीप सिंह पटवारी की दिवंगत ताईजी को भी श्रद्धांजलि दी। उनका पिछले दिनों जींद में अचानक निधन हो गया था। इस मौके आर्य समाज के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. रामफल आर्य, वरिष्ठ सदस्य विजय कामरा, जगरूप सिंह आर्य, गौरव सहित समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ व जयघोष के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
Source Link - Press Release

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई