चौ. अभय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने कुष्ट आश्रम में बांटे फल
Dabwalinews.com
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर स्थानीय इनेलो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौटाला रोड स्थित कुष्ट आश्रम में पहुंचकर वहां पर रह रहे लोगों को फल आदि वितरित करते हुए चौ. अभय सिंह चौटाला की लंबी आयु की कामना की। इस मौके हलका अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला ने किसानों के हितों को लेकर जो बीड़ा उठाया है, परमात्मा उन्हें शक्ति प्रदान करें कि वह किसानों व आमजन की सेवा करते रहें। इस मौके अजनीश धारणीया, पार्षद टेक चंद छाबड़ा, पूर्व पार्षद राम सिंह बिश्नोई, पूर्व पार्षद ढोलू राम, युवा कार्यकर्ता जोत सिंह अबूबशहर, डबवाली महिला विंग की हलका प्रधान ममता मिढा, गुरचरण सिंह नंबरदार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, पवन बांसल, राकेश भीटीवाला, गौरा भारती व अन्य कार्यकर्ताओं सहित कुष्ट आश्रम समिति के प्रधान व सदस्य मौजूद थे।
Source Link - Press Release
No comments:
Post a Comment