भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे, आज उनकी सोच पर पहरा देने की जरुरत ही : डॉ केवी सिंह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए किसानों की याद में निकाला शहीदी मार्च
Dabwalinews.com
आज शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव के शहीदी दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह के नेतृत्व में शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में एक सभा का आयोजन किया और शहीदी मार्च निकाल कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च भगत सिंह चौंक से शुरु हुआ और गांधी चौंक पर समाप्त हुआ। अपने संबोधन में डॉ केवी सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार जिस बसंती और आजादी का वारिस होने का दावा करते हैं असल में ये देश को आजाद कराने की हमारी सांझी लड़ाई थी। उन्होंने कहा कि ये सरकार हमारी आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर सपूतों के बसंती रंग को भी धर्म और छद्दम राष्ट्रवाद का रंग देने का काम कर रही हैं और जो संपूर्ण आज़ादी का सपना दिया था, उसे अब ये कृषि विरोधी काले कानूनों को लागू कर खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये काले कानून लागु होते हैं तो 70 प्रतिशत लोग गुलाम हो जायेंगे। डॉ सिंह ने कहा कि आज जरुरत है कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की सोच पर पहरा देकर इस सरकार का डट कर मुकाबला किया जाए और अपने हकों की राखी की जाए। उन्होंने कहा कि भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे एक बहुत बड़े लेखक, विचारक और क्रांतिकारी थे उनकी सोच परिर्वतन की सोच थी। उनका व्यक्तित्व बहुत साहसी था जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उन्हें फांसी दी जानी थी तब उन्होंने हथकड़ी और आंखों पर पट्टी नही बांधी थी और जब उन्हें फांसी के लिए बुलाया गया तो उन्होंने लेनिन की किताब पढ़ते हुए कहा कि थोड़ी देर रुको एक क्रांतिकारी दूसरे क्रांतिकारी से बात कर रहा है। डॉ सिंह ने कहा कि उनकी सोच बहुत बड़ी थी और उन्होंने तमाम क्रांतिकारी लेखकों की किताबों का अध्यन करके आजाद भारत का सपना देखा।उन्होंने भगत सिंह द्वारा लिखे गए शब्द"दिल से निकलेगी ना मर के वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वतन आएगी"पढ़ कर उन्हें सजदा किया।
केवी सिंह ने कहा कि आज समय की जरूरत है कि हमें भगत सिंह की सोच पर चलते हुए मोजूदा तानाशाह सरकार के खिलाफ आवाज बुलन्द चाहिए ताकि किसान मजदूर के हकों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन लंबा जरूर चल सकता है लेकिन अंत में जीत किसानों की ही होगी और सरकार को झुकना ही होगा। डॉ सिंह ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से किसान आंदोलन में तन मन धन से सहयोग देने के साथ ही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी किसान मजदूर के साथ थी आज भी है और सदैव उनकी आवाज़ बुलन्द करती रहेगी। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने मार्च में भाग लिया। सभा में शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
Source Link - Press Release

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई