मुकेश जोशी को लगातार दूसरी बार अनाज मंडी मुनीम एसोसिएशन का चुना गयाप्रधान
Dabwalinews.com
मुकेश जोशी को लगातार दूसरी बार अनाज मंडी मुनीम एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है। उनका कार्यकाल खत्म होने पर सरप्रस्त अजय शर्मा, सोमनाथ मिढ़ा , सुभाष ग्रोवर, कुलविंदर जोया, मनोज जकोदिया व संगठन मंत्री अजय भांडे ने अगले 2 साल के लिए सर्वसम्मति से प्रधान मुकेश जोशी को प्रधान बनाए रखने के बारे में मैंबर्स से विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा किसरकार की नीतियों के चलते मुनीमों का भविष्य सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहा। सभी मुनीमों ने प्रधान मुकेश जोशी ने पिछले वर्ष समय समय पर संघर्ष किया, भूख हड़ताल तक की, काफी बार एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मुकेश जोशी ने आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। इसलिए विचार विमर्श के बाद उपरोक्त कमेटी ने यह फैसला लिया कि प्रधान मुकेश जोशी ही दोबारा इस पद के लिए योग्य हैं जिसके बाद सर्व सम्मति से मुकेश जोशी को प्रधान नियुक्त किया गया। बाद में प्रधान मुकेश जोशी ने कहा कि मुनीम एसोसिएशन भविष्य में भी आढ़ती, मजदूर व किसान संगठनों के साथ मिलकर काले कृषि कानूनों के विरोध में सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि वह तन मन धन से मुनीमों के हित में कार्य करते रहेंगे और मुनीमों को दिक्कत नहीं आने देंगे। इसे लेकर हुई बैठक में संजय गुप्ता, नरेंद्र शेट्टी, वजीर बंसल, सुरेश बंसल, मनीष शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, आशीष कुमार, सोनू नरूला, मुकेश कुमार, मनीष शर्मा, मनीष कुमार, बुधराम, सुमित कुमार, कृष्ण कुमार सलमान खान, अशोक चतुर्वेदी, बुध राम आदि मौजूद रहे। एसोसिएशन सदस्यों के अलावा मजदूर यूनियन की और से सचिव किशोरी डाबला व अन्य ने फूलमालाएं पहनाकर मुकेश जोशी का अभिनंदन किया।
Source Link -Press Release
Labels:
Haryana
No comments:
Post a Comment