कोरोना पर लगाम के लिए सख्ती जरूरी,संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए जन सहयोग आवश्यक

Dabwalinews.com
कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे की आवश्यकता आन पड़ी है। लोगों के सहयोग से ही इस महामारी से बचा जा सकेगा।
जिस प्रकार से कोरोना केस की संख्या में बढ़ौतरी हो रही है, उससे बचने के लिए सख्ती की भी जरूरत पडऩे लगी है। दुकानों के समय में बदलाव करना पड़ेगा। साप्ताहिक लॉकडाऊन पर भी विचार करने की जरूरत आन पड़ी है। क्योंकि लोगों द्वारा बेवजह घर से बाहर निकलने का सिलसिला बंद नहीं किया गया है। पिछले एक सप्ताह में 1843 कोरोना केस सामने आए है। जबकि इस अवधि में 971 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। प्रशासन की हरंसभव कोशिश है कि लॉकडाऊन की स्थिति पैदा न हों। लेकिन जिस प्रकार की ढिलाई बरती जा रही है, उसकी वजह से स्थिति पर कड़ाई से नियंत्रण की जरूरत है। बाजारों का समय भले ही 6बजे कर दिया गया है। लेकिन लोगों का बाजारों में घूमना-फिरना रात 10 बजे तक जारी है। लोग दूध, सब्जी के बहाने ही घर से बाहर निकल रहे है। ऐसे में जरूरी है कि दूध, सब्जी व किरयाणा दुकानों का समय भी सायं 6 बजे तक सीमित किया जाए। रात्रि लॉकडाऊन का समय भी 8 बजे किया जाना उचित रहेगा। चूंकि कुछ लोगों की ढिलाई की वजह से सभी को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
महामारी से बचने के लिए कुछ पीड़ा सहना अधिक लाभकारी है। ------------ -
कोरोना केस का चार्ट
तारीख   पॉजिटिव केस   डिस्चार्ज मरीज
19 अप्रैल    119                    109
20 अप्रैल    191                    106
21 अप्रैल    140                     99
22 अप्रैल    108                   146
23 अप्रैल    408                   152
24 अप्रैल    348                  140
25 अप्रैल   529                   219

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई