health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली में कोरोना का बड़ा विस्फोट 60 केस मिले पॉजिटिव,स्कूल 30 अप्रैल तक बंद,क्या होगा Lockdown
डबवाली उपमंडल में आज कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है,कुल 60 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले जिस में से 40 केवल चौटाला क्षेत्र से और 20 डबवाली से है।आपको बतादें की एक दिन पहले डबवाली की ANM की मौत कोरोना के कारन हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को रिकार्ड 163 पॉजिटिव केस मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस इससे पहले नहीं मिले। इससे पहले बीती 16 सितंबर को 141 केस मिले थे। शुक्रवार को संक्रमण के कारण गांव हरचंद का बास निवासी 73 वर्षीय महिला की हिसार के नजिी अस्पताल में मौत हो गई। जिले में संक्रमण के कारण यह 121 वीं मौत है। शुक्रवार को मिले पॉजिटिव केसों में 61 सिसा शहर के है। इसके अलावा 40 चौटाला व 20 डबवाली से है। सिरसा शहर के सेक्टर 20 में संक्रमण के 11 केस मिले है तथा यह एरिया हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। शुक्रवार को मिले पॉजिटिव केसों में आरोही स्कूल कालुआना के 15, मेला ग्राउंड स्कूल के आठ छात्र संक्रमित मिले है। इसके अलावा जिला जेल में भी एक केस मिला है। शहर के प्रेमनगर मे पांच, चौपड़ा वाली गली में तीन, भादरा बाजार, एफ ब्लाक, केबी स्कूल व चत्तरगढ़ में दो दो केस मिले है। शहर की अन्य कॉलोनियों जीटीएम, उबवाली रोड, अनाजमंडी, सिविल लाइन, जेई कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, भादरा बाजार, एफ ब्लाक, पेटल बस्ती, सदर बाजार, गांधी कॉलोनी, द्वारका पुरी, सुभाष बस्ती, धोबी मुहल्ला, एडीसी कॉलोनी, शक्ति नगर, शिव नगर में भी संक्रमण के केस मिले है। अप्रैल महीने में संक्रमण का ग्रॉफ तेजी से बढ़ा है। अप्रैल में नौ दिनों में ही संक्रमण के 514 केस आ चुके हैं। इस महीने में संक्रमण से चार मौत हो चुकी है,जिनमें से एक युवक की उम्र महज 35 वर्ष थी। जिले में अब तक 275759 लोगों की जांच हो चुकी है। अब तक 8891 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में 462 एक्टिव केस है। संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिसका मुख्य कारण है कोविड 19 के नियमों की अवहेलना करना। लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं और न ही हाथों की सफाई की तरफ ध्यान दे रहे हैं। खांसी जुकाम के लक्ष्ण होने पर तुरंत जांच करवाएं। जो पॉजिटिव है, वे होमआइसोलेशन में ही रहें, घर से बाहर न निकलें। एक संक्रमित व्यक्ति 20 से 25 लोगों को संक्रमित कर सकता है। - डा. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन
Related Posts
डबवाली में कोरोना का बड़ा विस्फोट 60 केस मिले पॉजिटिव,स्कूल 30 अप्रैल तक बंद,क्या होगा Lockdown
Reviewed by Dabwali News
on
10:39:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment