यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध मंत्रोच्चारण से मिलेगी आत्मिक शांति : शास्त्री

Dabwalinews.com
शहर की अग्रणी संस्था आर्य समाज की ओर से रविवार को आर्य समाज यज्ञशाला में साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन संस्था के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में किया गया।जिसमें मुख्य यजमान के तौर पर कुलदीप सिंह पटवारी ने आहुतियां डाली। तदोपरांत स्त्री आर्य समाज की सदस्य रजनी सुंधा ने महर्षि दयानंद सरस्वती को समर्पित प्रेरणादायी भजन प्रस्तुत किए। विजय कुमार शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेहद घातक है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने और पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए अपने-अपने घरों में प्रतिदिन गायत्री महामंत्र का उच्चारण करते हुए हवन यज्ञ करें। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ करने से जहां वातावरण शुद्ध होगा, वहीं मंत्रोच्चारण से आत्मिक शांति मिलेगी। उन्होंने सभी को कोविड गाइडलाईन की पालना करने के लिए भी प्रेरित किया। तदोपरांत सभी आर्यजनों ने कोरोना के चलते आर्य समाज महाशा धर्मशाला समिति के वरिष्ठ सदस्य हंसराज आर्य सैक्ट्री, स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत गुरदेव सिंह शांत की पत्नी व पत्रकार इकबाल सिंह शांत की माता सुरजीत कौर, एसडीएम जितेंद्र कुमार एचसीएच व मास्टर बलजीत सिंह की माता भतेरी देवी, डॉ. शोभा राम गोयल की पत्नी व एमपी कॉलेज की प्रो. सविता गोयल आदि इस नश्वर संसार से विदा हुई दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए शांति प्रकरणम की विशेष आहुतियां डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके कोषाध्यक्ष व सम्पत्ति अधिकारी भारत मित्र छाबड़ा, राज कुमार गर्ग लोहेवाले, राजन सुंधा, श्लोक आर्य, जगदीश सुंधा, जगरूप सिंह आर्य, गौरव, खुशदीप व जैजी सुंधा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई