अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
Dabwalinews.com
अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गांव पन्नीवाला मोरिकां के लोगों ने स्वागत व अभिनंदन किया। बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष नछत्तर सिंह मटदादू, जिला चेयरमैन जगसीर सिंह साहूवाला, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नीवाला मोरिका ,जिला प्रचार मंत्री सतपाल सिंह खुईयां मलकाना, हल्का यूथ अध्यक्ष डबवाली गुरलाल सिंह पन्नीवाला मोरिका को गांववासी दीप सिंह, जसपाल सिंह, अजायब सिंह, अवतार सिंह, पाल मैंबर, सिकंदर सिंह, गोरा सिंह, जग्गा सिंह व अन्य ने फूलमालाएं पहनाकर मान सम्मान किया।इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष नछत्तर सिंह मटदादू ने उपरोक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह बिसेन, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश रेडू डालमवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा का आभार जताया। उन्होंने गांववासियों को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड ने पूरे भारतवर्ष में आम लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोडऩे का बीड़ा उठाया है। अनेक बार अच्छे आम कार्यकर्ता को पार्टी में आगे नहीं बढऩे दिया जाता। उन लोगों के लिए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड स्थापित किया है ताकि इसके माध्यम से आम कार्यकर्ता को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिले और उनकी भी राज में हिस्सेदारी हो। आमजन राजनीति में आगे बढ़े और समाज व देश को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति राजनीति में आकर समाज के लिए, देश के लिए व कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ कर दिखाना चाहता हैं तो उसके लिए अखिल भारतीय कांगे्रस ब्रिगेड के दरवाजे खुले हैं। इच्छुक लोग किसी भी ब्रिगेड पदाधिकारियों से संपर्क कर इसकी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
Source Link - Press Released
Welcomed and felicitated the newly appointed office bearers of All India Congress Brigade
No comments:
Post a Comment