तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया...

Dabwalinews.com
आर्य समाज डबवाली की ओर से रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन संस्था के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री के सानिध्य एवं ब्रह्मत्व में किया गया।
जिसमें संरक्षक राज कुमार गर्ग लोहे वालों ने मुख्य यजमान के तौर पर आहुतियां डाली। तदोपरांत संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. रामफल आर्य एवं स्त्री आर्य समाज की कर्मठ सदस्य रजनी सुंधा ने अर्थपूर्ण व प्रेरणादायक भजन ''तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया...ÓÓ तथा ''सुखी बसे संसार सब दुखिया रहे ने कोय...ÓÓ प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान आर्य समाज के अध्यक्ष एसके आर्य के बहनोई फिरोजपुर कैंट निवासी अजय सिंह ठाकुर एवं डबवाली में कार्यरत मनोज कुमार पटवारी के पिताजी के ऑक्समिक निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शांति प्रकरणम की विशेष आहुतियां डालते हुए दिवंगत आत्माओं को नमन किया। वहीं उपस्थित आर्य श्रद्धालुओं द्वारा कोविड-19 के चलते बिछुड़ी दिवंगत आत्माओं की शांति तथा कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए परमपिता परमात्मा से करबद्ध प्रार्थना की गई। इस मौके कोषाध्यक्ष व सम्पत्ति अधिकारी भारत मित्र छाबड़ा, वरिष्ठ सदस्य जगरूप सिंह आर्य, खुशदीप, गौरव व अन्य मौजूद थे। वैदिक प्रार्थना, जयघोष एवं शांतिपाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
Source Link - Press Release 

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई