भाजयुमो ने सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा का जन्मदिन
Dabwalinews.com
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिरसा की ओर से जिला अध्यक्ष विजयंत शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो सदस्यों द्वारा रविवार को हरियाणा प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा का जन्मदिन 'सेवा दिवसÓ के रूप में मनाया गया।रविवार की प्रात: भाजयुमो सदस्यों की एक टीम विजयंत शर्मा के नेतृत्व में शहर के चौटाला रोड स्थित कुष्ट आश्रम में पहुंची। सर्वप्रथम आश्रम के प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में राहुल राणा की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना व प्रार्थना की गई। इस मौके विजयंत शर्मा ने कहा कि भाजयुमो के सदस्य समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर कुष्ट आश्रम में बिस्कुट आदि का वितरण किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व संत कबीर जयंती पर स्थानीय कबीर चौंक में संत कबीर को नमन कर प्रसाद स्वरूप फल वितरित किए गए थे। इस मौके सदस्यों ने आश्रम में रहने वाले कुष्ट रोगियों को बिस्कुट व अन्य सामग्री प्रसाद के रूप में भेंट की। इस मौके रोबिन मदान, संजय खनगवाल, गोबिंद प्रकाश बागड़ी, कृष्ण लाल, कुष्ट आश्रम समिति के पदाधिकारियों सहित कई अन्य मौजूद रहे।
Source Link - Press Release
Labels:
Haryana
No comments:
Post a Comment