वार्ड नंबर तीन में 100 परिवार भाजपा में शामिल : विजयंत शर्मा

Dabwalinews.com
डबवाली।शहर के वार्ड नंबर 3 में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी सफलता मिली।
जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व डबवाली मंडल प्रभारी विजयंत शर्मा के नेतृत्व एवं वार्ड के निवर्तमान पार्षद पवन बांसल की प्रेरणा से 100 परिवारों की महिलाओं ने भाजपा ज्वाईन की। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष निशा ग्रोवर ने कमला देवी को हार पहनाकर स्वागत किया, वहीं विजयंत शर्मा व पवन बांसल ने उन्हें भाजपा का झंडा देकर उनका पार्टी में अभिनंदन किया। इस मौके विजयंत शर्मा ने कहा कि सभी को भारतीय जनता पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी एक समान हैं और सभी परिवार भाजपा परिवार के सदस्य हैं। शर्मा ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 50 मोटरसाइकिलों के जत्थे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जो पवन बांसल की अगुवाई में उनके प्रतिष्ठान से रवाना होगी और सिरसा पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देगी। इस मौके उप प्रधान अश्वनी बांसल, पार्षद रामकिशन मेहता, संजय खनगवाल, गोबिंद प्रकाश बागड़ी, सुनील जिंदल, राहुल बांसल, दीपक सिंगला, रवनीश गुप्ता, सुमित्रा, सुनीता, शशी बाला, दर्शना, अंजू, अनु, बिट्टू मानसा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source Link -100 families in ward number three join BJP: Vijayant Sharma

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई