वातावरण को शुद्ध बनाने हेतू पौधारोपण अति आवश्यक - सुखवंत सिंह चीमा
Dabwalinews.com
डबवाली-रिटायर्ड कर्मचारी संघ (रजि) ब्लॉक मंडी डबवाली द्वारा खालसा सीनियर सैकेंडरी मंडी डबवाली में पौधारोपण किया। इस मौके पर संघ के उपप्रधान सुखवंत सिंह चीमा ने कहा कि आज के समय में दूषित हो रहे वातावरण को शुद्ध बनाने हेतू पौधारोपण अति आवश्यक है। पेड़ लगाने से वर्षा भी होती है, वातावरण भी शुद्ध होता है व जहरीली गैसें भी कम हो जाती हैं। इससे हम दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे वातावरण हो बचाकर खुली शुद्ध हवा में सांस ले सकते हैं। इस दौरान बहेड़ा, बरकैन, अमरूद, पीपल आदि फल व छायादार पौधे लगाए गए। खालसा स्कूल के प्रिंसिपल हर्षविंद्र सिंह बराड़ ने बच्चों को पेड़-पौधों के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संघ के प्रधान कालू राम मैहता ने कहा कि समााजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर आमजन को सार्वजनिक स्थानों, घरों व प्रतिष्ठानों के आसपास अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए ताकि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम किया जा सके। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष उग्रसेन गर्ग, हंसा सिंह कानूनगो, हरबंस सिंह पटवारी, कुलदीप शर्मा, बलवंत सिंह सरां ऑडिटर सहित अन्य रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित थे।
Source Link - Plantation is very important to make the environment pure - Sukhwant Singh Cheema
Labels:
Dabwali
No comments:
Post a Comment