संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर आगामी 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां तय
Dabwalinews.com

डबवाली-राष्ट्रीय किसान संगठन की एक आवश्यक बैठक राष्ट्रीय किसान संगठन हरियाणा के महासचिव मलकीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में अनाज मंडी के बी-ब्लॉक में हुई। इसमें फैंसला लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर आगामी 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए संगठन द्वारा सक्रियता से कार्य किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां तय की गई।
बैठक में एक प्रस्ताव के माध्यम से संगठन की और से सभी सामाजिक संस्थाओं, किसान, मजदूर, व्यापारी संगठनों, पेस्टीसाइड्स एसोसिएशन, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन, स्वर्णकार एसोसिएशन, किरयाणा एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, रिक्शा यूनियन, ट्रांसपोर्ट यूनियन, ऑटो मार्केट यूनियन, जीटी रोड़ यूनियन सहित अन्य सभी संगठनों व आम लोगों से अपील की गई कि आगामी 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दें व किसान आंदोलन का समर्थन करें। मलकीत सिंह खालसा ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन काले कृषि कानून बनाकर किसानों के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों पर कुठाराघात किया है। इसे रोकने के लिए देश भर के किसान पिछले एक साल से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की कोई सुनवाई नहीं कर रही। इसीलिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद की कॉल की गई है ताकि सरकार पर कृषि कानून लागू नहीं करने का दबाव बनाया जा सके। सभी लोगों के समर्थन व सहयोग से ही इन कृषि कानूनों को रद्द करवाकर एमएसपी का कानून बनवाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से 27 सितंबर को अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। उन्होंने शहरी क्षेत्र के अलावा गांवों में भी पूर्ण बंद रखने का आह्वान किया। मलकीत सिंह खालसा ने कहा कि बंद के दौरान गंभीर मरीजों को ले जा रही एंबुलैंस को नहीं रोका जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान मिठ्ठु कंबोज, जिला महासचिव राजेश लखुआना, कोषध्यक्ष राकेश नेहरा, शहरी प्रधान सुखविंद्र चंदी, ब्लॉक प्रधान बलबीर चठ्ठा, विजय कंबोज, वेद पाल डांगी, जगदीश कंबोज, गुरसेवक सिंह मान, सुरेंद्र सिंह, कौर सिंह कुंडर, गमदूर सिंह प्रेमी, हरभगवान सिंह, गुरप्रीत सिंह, लाभ सिंह सहित अन्य किसान प्रतिनिधि मौजूद थे।
Source Link - On the call of United Kisan Morcha Delhi, the duties of the workers were fixed to make the Bharat Bandh to be held on September 27 a success.
Labels:
Haryana
No comments:
Post a Comment