डेढ़ वर्ष के लिए स्वर्णकार संघ के प्रधान चुने गए कर्म सिंह जौड़ा
Dabwalinews.com
डबवाली। स्थानीय गोल बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को दर्शन सिंह ढल्ला संरक्षक जिला स्वर्णकार संघ सिरसा एवं जिला प्रधान सुखविंद्र सोनी की अध्यक्षता में डबवाली तहसील स्वर्णकार संघ का चुनाव मतदान से करवाया गया। हालांकि इससे पूर्व सर्वसम्मति का प्रयास भी किया गया, जो असफल रहा। जिला अध्यक्ष सुखविंद्र सोनी ने बताया कि डबवाली स्वर्णकार संघ की ओर से उन्हें 152 सदस्यों की सूची दी गई थी जबकि एक वोट रद्द होने के चलते 151 सदस्य रह गए और इनमें से 136 मत डाले गए। इसके बाद मत पत्रों की गिनती जिला प्रधान सुखविंद्र सोनी, महेंद्र सोनी सचिव हरियाणा स्वर्णकार संघ, निर्मल सिंह डबवाली व कर्म सिंह जौड़ा व जगदीप सूर्या के काऊंटिंग एजेंट की निगरानी में शुरु करवाई गई। जिसमें 68 वोट कर्म सिंह जौड़ा व 68 वोट जगदीप सिंह सूर्या को प्राप्त हुए। सोनी ने बताया कि इसलिए कोई निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद उपस्थित सदस्योंं द्वारा 11 पर्ची डालकर निर्णय करने का फैंसला हुआ। जिस उम्मीदवार की छह पर्ची आएंगी वो उम्मीदवार पहले डेढ़ वर्ष के लिए अध्यक्ष बनाया जाएगा व डेढ़ वर्ष बाद दूसरा अध्यक्ष बनेगा। जिला के प्रैस प्रवक्ता सुखदेव सिंह जौड़ा ने बताया कि पहले डेढ़ वर्ष के लिए कर्म सिंह जौड़ा व अगले डेढ़ वर्ष के लिए जगदीप सूर्या के नाम का फैंसला हुआ है, क्योंकि 11 पर्चियों में 6 पर्चीयां कर्म सिंह के नाम व 5 पर्चीया जगदीप सूर्या के नाम की निकली हैं। सुखदेव सिंह जौड़ा ने बताया कि इस प्रकार डबवाली तहसील स्वर्णकार संघ का चुनाव शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। चुने जाने के बाद दोनों के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
Source Link - Karm Singh Jauda was elected as the head of Swarnakar Sangh for one and a half year
No comments:
Post a Comment