दहेज प्रताडऩा पर ससुरालजन नामजद
Dabwalinews.com
डबवाली सदर पुलिस ने गांव खुईया मलकाना निवासी सुभाष चंद्र की विवाहिता पुत्री पूनम की शिकायत पर उसके पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है।
पूनम ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका विवाह हिमांशु के साथ 27 नवंबर 2019 को हुआ था। विवाह के समय उसके परिजनों ने अपने सामथ्र्य से बढ़कर दान-दहेज दिया। लेकिन शादी के बाद ससुरालजनों की मांग बढ़ती चली गई। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। उसके स्त्रीधन को खुर्दबुर्द कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति हिमांशु, ससुर त्रिलोकचंद व सास ऊषा के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 34, 406, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
No comments:
Post a Comment