शस्त्र पूजन कर मनाया जाएगा खत्री दिवस : आर्य
डबवाली।नगर की अग्रणी संस्था ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी संस्था की ओर से 15 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रधान अजय छाबड़ा के सानिध्य में नई अनाज मंडी रोड स्थित श्री अरोड़वंश आदर्श हाई स्कूल के प्रांगण में खत्री दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के पीआरओ सुदेश आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे होगा।जिसमें सर्वप्रथम विजयदशमी एवं खत्री दिवस शस्त्र पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया कि विजय दशमी पर्व पर पूर्वजों की ओर से हर वर्ष शस्त्र पूजन करके खत्री दिवस मनाने की परंपरा है।आर्य ने कहा कि डबवाली शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रकल्प प्रमुख रंजीव सेठी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में दो घंटे डेंगू से बचाव के लिए बूस्टर की डोज पिलाई जाएगी। इसके अलावा डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि अरोड़ा खत्री समुदाय के लोगों को कई जगह रिफ्यूजी कहकर संबोधित किया जाता है। जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है।
इसलिए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी संस्था की ओर से इसके खिलाफ प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ताकि इसके खिलाफ एक कानून बनवाया जा सके। आप भी इस हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा जरुर बनें। उन्होंने आह्वान किया कि सभी शिविर में पहुंचकर होम्योपेथी की बूस्टर दवा का सेवन अवश्य करें ताकि डेंगू से बचा जा सके।
Source Link - Khatri Day will be celebrated by worshiping weapons: Arya
No comments:
Post a Comment