health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
दिग्विजय का चढूनी से सवाल, ऐलनाबाद उपचुनाव से क्यों नहीं करते मिशन पंजाब की शुरुआत ?
चंडीगढ़, 7 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने गुरनाम सिंह चढूनी पर तीखी टिप्पणी करते हुए चढूनी से पूछा है कि वे ऐलनाबाद उपचुनाव से अपने 'मिशन पंजाब' की शुरुआत क्यों नहीं कर रहे है? उन्होंने सुझाव दिया कि तथाकथित नेता गुरनाम सिंह ऐलनाबाद का उपचुनाव लड़े ताकि उन्हें अपने अस्तित्व का पता चले। दिग्विजय ने यह भी कहा कि अगर गुरनाम सिंह चढूनी को राजनीति करने का इतना ही शौक है तो वे खुद की पार्टी बनाएं, ना कि कांग्रेस के साथ मिलकर किसानों को ढाल बनाकर ओछी राजनीति करें।दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 'मिशन पंजाब' की बात करने वाले गुरनाम सिंह चढूनी जैसे तथाकथित नेताओं के लिए ऐलनाबाद उपचुनाव सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि अगर चढूनी इतना ही दम रखते है तो ऐलनाबाद के मैदान में उतरे और खुद को आजमाएं, अपने आप दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
जेजेपी प्रधान महासचिव ने चढ़ूनी को कांग्रेस का एजेंट बताया और कहा कि गुरनाम सिंह में खुद चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है क्योंकि उनके सारे राजनीतिक फैसले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता लेते है। दिग्विजय ने कहा कि ऐसे लोगों का न तो किसानी से और ना ही किसानों के हितों से कोई वास्ता है। उन्होंने कहा कि चढूनी कांग्रेस के इशारों पर भोले-भाले किसानों को बरगला कर प्रदेश में लगातार माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।दिग्विजय चौटाला ने कहा कि किसानों को ऐसे तथाकथित नेताओं से बचने की आवश्यकता है। दिग्विजय ने कहा कि धीरे-धीरे किसानों को भी सब पता चल रहा है कि आज कौन उनके हित में काम करके उन्हें मजबूत बना रहा है और कौन उन्हें धोखे में रखकर अपने स्वार्थ के लिए किसानों के नाम पर राजनीति करना चाह रहा है।
Related Posts
दिग्विजय का चढूनी से सवाल, ऐलनाबाद उपचुनाव से क्यों नहीं करते मिशन पंजाब की शुरुआत ?
Reviewed by Dabwali News
on
8:18:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment