एपेक्स क्लब ने कुछ हटकर मनाई दीपावली, नई डै्रसेज बांटी

डबवाली।शहर की सामाजिक संस्था एपेक्स क्लब ने इस बार दीपावली का पर्व कुछ हटकर मनाया।इस दीपावली एपेक्स क्लब डबवाली व लेडीज एपेक्स क्लब डबवाली के सदस्यों ने संकल्प लिया कि जरूरतमंद बच्चों को नई डै्रसेज बांटी जाए। स्थानीय क्लब सदस्यों सहित अन्य शहरों की एपेक्स विंग के सहयोग से एपेक्स क्लब डबवाली ने दीपावली के उपलक्ष्य में स्थानीय चौटाला रोड पर गुरू जंभेश्वर नगर के समीप स्थित वंचित बस्ती के जरूरमंद बच्चों को नई डै्रसेज वितरित की। यह जानकारी देते हुए पीआरओ एपेक्सीयन सुदेश आर्य ने बताया कि इस अभियान में एलजी एपेक्सीयन एसएस जौड़ा-निर्मल जौड़ा, सचिव एपेक्सीयन पुनीत सचदेवा-रिंपल सचदेवा, अध्यक्ष एपेक्सीयन रमनप्रीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपेक्सीयन सुभाष मेहता, महिला विंग की प्रधान एपेक्सीयन सविता चौधरी, एपेक्सीयन सीमा वर्मा, एपेक्सीयन पूजा व रिन्की सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। एपेक्सीयन आर्य ने बताया कि जहां नई डै्रसेज पाकर बच्चे व उनके अभिभावक खुश थे, वहीं सभी एपेक्सीयन के चेहरों पर भी हर्ष, उल्लास और उमंग साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि आगामी 7 नवंबर, रविवार को एपेक्स क्लब की ओर से सिरसा रोड स्थित नंदीशाला में सवामनी एवं चौटाला रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में लंगर लगवाया जाएगा।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई