सरकारी स्कूलों में ठंड के चलते जल्द ही समय में बदलाव होने की उम्मीद
Dabwalinews.com
डबवाली । पिछले कई दिनों से ठंड का असर ज्यादा बढ़ रहा है।जिसको लेकर अभिभावक स्कूलों के समय में बदलाव करने के लिए मांग कर रहे हैं। इससे जल्द ही सरकारी स्कूलों में समय के अंदर बदलाव होने की उम्मीद है। स्कूलों में समय के अंदर बदलाव किए जाने की चंडीगढ़ में सोमवार को उच्च अधिकारियों की बैठक में विचार किया गया। हालांकि निजी स्कूलों ने समय में बदलाव कर दिया है।
अभी 8.30 बजे खुल रहे हैं स्कूल
सरकारी स्कूलों में अभी सुबह 8.30 बजे से 1.30 बजे तक पढ़ाई होती है। इससे विद्यार्थियों को सुबह के समय जल्दी स्कूल पहुंचना पड़ता है। सुबह के समय ज्यादा ठंड रहती है। इससे विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें आ रही है। निजी स्कूलों ने समय में बदलाव कर दिया है। निजी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलने शुरू हो गये हैं।
सुबह के समय छाई हल्की धुंध
सोमवार को सुबह के समय ठंड के साथ हल्की धुंध भी छाई रही। इससे दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। आने वाले दो दिन में भी मौसम परिवर्तनशील व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6:8 डिग्री रहा।
ठंड व धुंध से फसलों को मिल रहा है फायदा
ठंड का असर शाम ढलते ही शुरू होने लगता है। इसके बाद धीरे धीरे तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाती है। इससे अब ठंड का असर सुबह साढ़े दस बजे तक रहने लगा है। इसी के साथ सूर्य की थोड़ी तपिश बढऩे से ठंड का असर कम होता है। ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। हालांकि ठंड से गेहूं, चना, सरसों की फसलों को फायदा मिल रहा है। मौसम फसलों के लिए अनुकूल होने पर तेजी से बढ़वार हो रही है। इससे किसान खुश नजर आ रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार
सरकारी स्कूलों में ठंड के चलते जल्द ही समय में बदलाव होने की उम्मीद है। समय में बदलाव को लेकर सोमवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान भी चर्चा की गई। जिससे लग रहा है। जल्द ही समय में बदलाव के लिए आर्डर जारी होंगे।
आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा

No comments:
Post a Comment