कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ केवी सिंह के नेतृत्व में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
Dabwalinews.com
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह के नेतृत्व में डबवाली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस सिरसा रोड पर स्थित उनके कार्यलय में पार्टी का झंडा फहरा कर मनाया।अपने संबोधन में डॉ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में बाबा साहिब अंबेडकर जी ने धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण किया। कांग्रेस पार्टी का इतिहास कुर्बानियों से भरा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने देश को आजाद करवाने से लेकर स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी और स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने प्राण देश की एकता और अखंडता के लिए न्योशावर कर दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश को आगे लेजाने का काम किया। देश के आजाद होने के बाद जहां देश में कुछ भी नही बनता था कांग्रेस की दूरदर्शी सोच के चलते आज देश में बड़े बड़े उद्योग लग गए देश विज्ञान में तरक्की कर आत्मनिर्भर होने की राह पर है।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने नारा दिया था कि कर लो दुनिया मुट्ठी में और आज वो नारा सार्थक सिद्ध हो गया है। डॉ सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक सरदार मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने देश की तरक्की के नए आयाम कायम किए लेकिन 2014 में देश की बागडोर ऐसी पार्टी के हाथों में चली गई जिसने देश को धर्मनिरपेक्षता को खत्म कर जात पात में बांटने का काम किया और अपने नियम जबरदस्ती आमजन पर लागू करने का काम किया जिसका एक बड़ा उदाहरण कृषि विरोधी काले कानून हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसान आंदोलन न करते तो ये कानून किसानों पर जबरदस्ती थोप दिए जाते। डॉ सिंह ने कहा कि अगर मोदी जी और मौजूदा सरकार जरा सी भी किसानों का हित सोचती और ये कानून एक साल पहले वापिस ले लेती तो 700 से ज्यादा किसानों को शहादत न देनी पड़ती।
डॉ केवी सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई देश की सम्पत्ति को बेचने का काम कर रही है। अब समय है कि इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला किया जाए ताकि देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार का गठन किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया साथ ही नशे के खिलाफ एक रुप रेखा बना हलके को नशे से मुक्त करने की बात कही।
इस अवसर पर शहरी अध्यक्ष पवन गर्ग, निवर्तमान पार्षद विनोद बंसल, रविंद्र बिंदु, कृष्ण बॉबी, बाबु राम वर्मा, आईडी गांधी, इंद्र जैन, प्रकाश चंद बंसल, बिमला महाशा, गुरदीप कामरा, डा नानक, हरजीत कंडा, हरियाणा आईटी सेल के कार्यकारी सदस्य अमन भारद्वाज, देस राज, डॉ अमरजीत, सुमित अनेजा, युवा शहरी प्रधान सुमित मिड्ढा, दीपक मेहता,जय चंद रहेजा, रुपिंदर सरा, रविंद्र बबलू, डॉ रवि वर्मा, भारती, रिंकू खिप्पल, गुरमेल बराड़, निर्मल खालसा, सेवक सिंह खालसा, विपन मोंगा, रमेश शर्मा, मनवीर मान, किशोरी डाबला, जगजीत सग्गू, हरप्रीत, मुख्तयार, सुंदर दास मेहता, अश्वनी धमीजा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता हाजिर थे।
No comments:
Post a Comment