धोखेबाजों के धोखे में मत आना, शहर की भलाई के लिए ऐनक का बटन दबाना : चौ. अभय सिंह चौटाला

चौ. अभय सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन डबवाली का दौरा कर बदले सभी समीकरण

डबवाली।इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी टेकचंद छाबड़ा के पक्ष में प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने डबवाली का दौरा कर सभी समीकरण बदल कर रख दिए।चौ. अभय सिंह चौटाला ने इनेलो के पदाधिकारी कुलदीपक सहारण के घर कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए उनमें जोश व उत्साह भरने का काम किया। चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के शीर्ष नेता ही नहीं बल्कि पदाधिकारी व प्रत्येक कार्यकर्ता चेयरमैन प्रत्याशी टेकचंद छाबड़ा के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है और इंडियन नेशनल लोकदल ने स्वच्छ छवि के व पार्टी के सच्चे सिपाही को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है और इनके जनसंपर्क एवं डोर-टू-डोर अभियान के दौरान आमजन के मिल रहे आशीर्वाद को देखते हुए ऐसा लगता है कि इनकी जीत एकतरफा होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने झूठे वायदों के अलावा कुछ नहीं दिया। पिछले 8 सालों से भाजपा की सरकार है तो उनको किसने रोका था कि विकास न करवाएं, अब क्यों मेनोफेस्टो तैयार कर रहे हंै। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इस मौके पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, हल्का प्रधान विनोद अरोड़ा, इनेलो के शहरी प्रधान संदीप गर्ग, पेट्रो डीलर संदीप चौधरी, राधेराम गोदारा, धूनी दास गर्ग, मोहिंदर डूडी, मंजीत पार्षद, ईश्वर देवी कटारिया, श्याम सिंह सेठी, अजनीश केनेडी, अमनदीप बंसल, सुखविंदर सूर्या, केवल, आशा वाल्मीकि, परमजीत कौर, शम्मी बादल, पवन बंसल, विष्णु सरपंच, हरभगवान मेहता, जोगिंदर डाल, राम सिंह बिश्नोई, राकेश गर्ग, पवन सेठी, लवली मेहता, गरजा सिंह, राजेश गर्ग, केवल, रवि कुक्कड़, रति राम, सोनू बब्बर, पिल्ला मेहता सहित अनेक इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई