राष्ट्रीय किसान संगठन के नवनियुक्त प्रदेश उपप्रधान मलकीत सिंह खालसा को किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय किसान संगठन के नवनियुक्त प्रदेश उपप्रधान मलकीत सिंह खालसा को तहसील कॉम्पलैक्स पर चल रहे किसान धरना स्थल पर सम्मानित किया गया।
उन्हें संगठन के प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह भाटी व अन्य पदाधिकारियों ने सिरोपा भेंट किया। साथ ही उन्हें प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर मलकीत सिंह खालसा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों व अन्य किसान नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर सिरसा में जल्द ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा रहा है।
इसकी तैयारियों को लेकर 13 जून को सिरसा स्थित गुरूद्वारा चिल्ला साहिब में एक बैठक भी रखी गई है। इस बैठक में धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी व इसकी सफलता के लिए ड्यूटियां लगाई जाएंगी।
किसानों की मांग है कि किसान आंदोलन के दौरान पुरुष/ महिला किसानों पर दर्ज किए गए सभी मामले वापिस लिए जाएं। गुलाबी सुंडी से खराब हुई फसलों का मुआवजा व बकाया मुआवजा जल्द दिया जाए। ट्यूबवेल के कनेक्शन जल्द जारी किए जाए। धान के सीजन को देखते हुए खेती के लिए 10 घंटे बिजली सप्लाई की जाए। भूमि अधिग्रहण बिल 2021 को रद्द कर दोबारा भूमि अधिग्रहण बिल 2013 को ही लागू किया जाए। भारत माला सड़क योजना के तहत 9 गांवों को सड़क के दोनों और सर्विस रोड दी जाए। मलकीत सिंह खालसा ने किसानों से अपील की कि 13 जून की संयुक्त बैठक में किसान अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर विभिन्न मांगों पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर राजेश लखुआना, राकेश नेहरा, बलबीर चठ्ठा, मिट्ठू कंबोज, लाभ सिंह मटदादू, भोला सिंह चोरमार, शिवचरण बराड़, भजन सिंह, सुखविंद्र चंदी, बिंद्र दोदरिया, अमरीक मौजूगढ़, लाभ सिंह पन्नीवाला, गमदूर सिंह पन्नीवाला व अन्य किसान मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment