अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार की बैठक संपन्न, अजय छाबड़ा कार्यकारी प्रधान नियुक्त
डबवाली।अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार की एक बैठक बीती सायं नई अनाज मंडी स्थित गुरदीप कामरा के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई।जिसमें अरोड़ा बिरादरी के उत्थान व विकास एवं इसे संगठित करने पर गहनता से विचार किया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त संस्था सिरसा में पिछले 11 वर्षों से कार्यरत है। अब इस संस्था का विस्तार किया जा रहा है। जिसके तहत शहर डबवाली में पहली बैठक हुई और डबवाली शाखा का गठन किया गया। तदोपरांत गुरदीप कामरा व भारत भूषण वधवा के अनुमोदित करने पर अजय छाबड़ा को संस्था का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अजय छाबड़ा ने संस्था पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह अपनी जिम्मेवारी पूरा निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अरोड़ा बिरादरी ही नहीं बल्कि समाज के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे। बैठक के समापन पर सिरसा से पहुंचे संस्था के पदाधिकारियों प्रधान भारत भूषण ऐलाबादी, सतबीर सिंह धमीजा, राजेश बंगा, संजीव मुंजाल, नरेश बजाज, सतीश सचदेवा, रमेश अरोड़ा, सुभाष मोंगा, एसएम खुराना, मीत बठला को अरूट जी महाराज का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके सुमित मिढा, अनिल कुमार मेहता, सुदेश कुमार आर्य, सुनील मिढा 'विक्की ', सुमित अनेजा, अक्षय सेठी, वरिंद्र सेठी, अशोक धमीजा, सुमित कुमार, पंकज मोंगा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment