रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन, 75 वर्ष की आयु पार कर चुके रिटायर्ड कर्मचारी हुए सम्मानित

डबवाली:रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार को लड़कों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर 75 वर्ष की आयु पार कर चुके 60 रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।समारोह में नगरपरिषद के चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। संबोधन में टेकचंद छाबड़ा ने कहा कि 75 वर्ष से अधिक आयु के रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा सराहनीय प्रयास है। इससे वरिष्ठ नागरिकों का हौंसला बढ़ता है व आपस में सबका बेहतरीन तालमेल बना रहता है। उन्होंने सभी को संगठित रहकर एक दूसरे की समस्याएं दूर करने की अपील की व सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सिरसा से आए संघ के जिला प्रधान महेंद्र कुमार ने संघ की गतिविधियों व रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि हम सब संगठित होकर रहेंगे तो सरकार को हमारे मांगें माननी ही पड़ेंगी। उन्होंने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए डबवाली के प्रधान सुखवंत सिंह चीमा एवं अन्य पदाधिकारियों की सराहना की।सुखवंत सिंह चीमा ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, संघ पदाधिकारियों व अन्य सभी लोगों का धन्यवाद किया। साथ ही सम्मान प्राप्त करने वाले 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन रंग कर्मी संजीव शाद ने अपने बेहतरीन अंदाज में किया। उन्होंने डबवाली इलाके के सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को संघ की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। मौके पर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशोरी लाल मैहता, जिला पदाधिकारियों में सचिव रवि कुमार, अशोक कुमार पटवारी, डबवाली शाखा के पदाधिकारियों में संघ के सलाहकार कालू राम मैहता, सचिव निर्मल सिंह सुंधा, उग्रसेन गर्ग, गुरतेज सिंह, सुरजीत सिंह बरजोत व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई