महिला थाना प्रभारी सीमा ने छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी

डबवाली: महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीमा ने आज खालसा सिकंदरी स्कूल में छात्रों को साइबर सुरक्षा, महिला विरोधी अपराध, नशा,112 ऐप और यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया।इंस्पेक्टर सीमा ने छात्रों को महिला विरोधी अपराधों और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दुर्गा शक्ति एप की जानकारी दी और छात्रों को बताया कि कैसे वे इसे उपयोग कर सकते हैं। साइबर क्राइम से बचने के उपायों पर भी जोर दिया गया।छात्रों को समझाया गया कि यदि वे गलत लिंक पर क्लिक करते हैं या बैंक जानकारी साझा करते हैं, तो वे साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। इन अपराधों से बचाव के लिए उन्हें विशेष सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।इंस्पेक्टर सीमा ने डायल-112 सेवा के बारे में भी बताया और छात्रों को ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल और कॉलेज की महिला सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बढ़ाने का भी किया ध्यान।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई