किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे: डबवाली में भारी संख्या में पहुंचे किसान

**डबवाली, 22 मई:** किसान आंदोलन-2 के 100 दिन पूरे होने पर डबवाली किसान मोर्चे पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान मजदूर मोर्चे की ओर से 13 फरवरी से खनौरी, शंभू, डबवाली, रतनपुरा (संगरिया) में पक्का मोर्चा जारी है। आज 100 दिन पूरे होने पर इन मोर्चों पर किसान और मजदूर बड़ी संख्या में इकठ्ठे हुए।

### मोर्चा जारी रहेगा: औलख

किसान नेता औलख ने डबवाली किसान मोर्चे पर कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। चाहे सरकार किसी भी पार्टी की बने, हमारी मांगें पूरी होने तक यह मोर्चा जारी रहेगा। औलख ने कहा कि डबवाली में बीकेयू एकता सिद्धपुर, भारतीय किसान एकता बीकेई और हरियाणा किसान एकता से जुड़े हजारों किसान व मजदूर पहुंचे।

### चुनावी माहौल में किसान आंदोलन

औलख ने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, लेकिन हमारा संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा को लखीमपुर खीरी में हुए कत्लेआम, शुभकरण सिंह की हत्या, प्रितपाल को बोरी में डालकर ले जाने और मानी हुई मांगों को लागू न करने को लेकर सवाल करने पर भाजपा नेता भागते हैं। बीकेयू सिद्धुपुर के वरिष्ठ किसान नेता ने कहा कि भाजपा के नेता किसानों के प्रति भद्दी शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे वे किसानों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं।

### भाजपा पर आरोप

किसान नेताओं ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों, आशा वर्करों, टीचरों, महिला पहलवानों और अग्निवीरों पर लाठियां बरसाई हैं। अब समय आ गया है कि हर एक जुल्म का हिसाब लिया जाए।

### सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम

आज के किसान सम्मेलन में बठिंडा की बीबीयों के ढाडी जत्थे और पंजाबी कलाकार सिंह दीप ने किसानी के गीत गाए। सम्मेलन के मंच का संचालन रेशम सिंह, हरजिंदर सिंह, अवतार सिंह और हरभगवान सिंह ने किया। इस मौके पर काका सिंह कोटड़ा बीकेयू सिद्धपुर, हरियाणा किसान एकता से मनदीप सिंह देसूजोधा, संदीप सिंह राजस्थान, अंग्रेज सिंह कोटली, गुरलाल सिंह भंगू, प्रगट सिंह, अवतार सिंह, सुखदेव सिंह, प्रकाश ममेरां सहित हजारों किसान उपस्थित रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई