पारा 50 पार, पर एडीजीपी की टीम में नशामुक्ति का खुमार बरकरार

**डबवाली, 31 मई:** पिछले 15 दिनों में डबवाली के चार गांवों में 100 ड्रग पीड़ितों की पहचान कर 85 का उपचार शुरू करवाया गया। पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह ने टीम की प्रशंसा की।

**ड्रग्स मुक्ति अभियान का प्रभाव**

डबवाली में एडीजीपी डॉक्टर एम. रवि किरण के मार्गदर्शन और डीजीपी शत्रुजीत कपूर के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान जोर-शोर से चल रहा है। नशामुक्ति टीम ने गांव देसू जोधा, तिगड़ी, चट्ठा और फूला में अभियान चलाकर करीब 100 नशे के पीड़ितों की पहचान की है। टीम ने इन पीड़ितों की काउंसलिंग कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित किया है और 84 लोगों का उपचार शुरू करवाया है।

**युवाओं में नशे की लत**

टीम प्रभारी उप निरीक्षक गजन सिंह ने बताया कि पीड़ितों में अधिकतर युवा हैं और ज्यादातर चिट्टे का इस्तेमाल करते हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नशे की लत एक बीमारी है और इसका इलाज संभव है।

**समीक्षा और प्रशंसा**

एडीजीपी कार्यालय से अभियान के नोडल अधिकारी और प्रवक्ता सज्जन कुमार ने टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और गांव के लोगों से ड्रग की समस्या और टीम के प्रयासों से आए सुधार की जानकारी ली। एडीजीपी के प्रवक्ता ने नागरिक अस्पताल डबवाली में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार से भी मुलाकात कर मरीजों में आए सुधार की जानकारी ली। उन्होंने गांवों में ड्रग्स की वजह से बढ़ते काला पीलिया और एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के मार्गदर्शन और उपचार की भी जानकारी ली।

**भविष्य की योजनाएं**

पुलिस अधीक्षक डबवाली सुमेर सिंह ने टीम के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि डबवाली के सभी ड्रग प्रभावित गांवों की सूची तैयार है। अगले सप्ताह से इस अभियान को और अधिक गति देने के लिए पूरे महीने अभियान चलाया जाएगा।


**गर्मी में भी जुटे कर्मवीर**

सिरसा डबवाली में पिछले 15 दिनों से पारा 50 डिग्री के आसपास है, लेकिन एडीजीपी की नशामुक्ति टीम के हौसले बरकरार हैं। इतनी गर्मी में भी टीम अपना कार्य बखूबी निभा रही है। एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि निष्ठावान पुलिस अधिकारियों को एडीजीपी सर से सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई