डबवाली में पूर्व उपमुख्यमंत्री चौ. चंद्रमोहन बिश्नोई का बिश्नोई समाज ने किया जोरदार स्वागत

डबवाली, 17 मई डबवाली में शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चौ. चंद्रमोहन बिश्नोई ने वरिष्ठ नेता डॉ. के वी सिंह के साथ बिश्नोई धर्मशाला का दौरा किया। यहां उन्होंने श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

#### बिश्नोई समाज ने किया जोरदार स्वागत

धर्मशाला पहुंचने पर बिश्नोई समाज डबवाली ने चौ. चंद्रमोहन बिश्नोई का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। बिश्नोई सभा डबवाली के सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, जबकि डबवाली के विधायक अमित सिहाग के पिता डॉ. के वी सिंह को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर इंद्रजीत बिश्नोई ने चौ. चंद्रमोहन बिश्नोई का डबवाली की बिश्नोई धर्मशाला में आगमन पर आभार व्यक्त किया और उनके पिता, स्व. चौ. भजनलाल को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने बताया कि चौ. भजनलाल ने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनके लिए बिश्नोई समाज सदैव ऋणी रहेगा।

#### बिश्नोई धर्मशाला की गतिविधियों की जानकारी


पूर्व उपमुख्यमंत्री को बिश्नोई धर्मशाला की गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सभा के सदस्य रिटायर्ड कानूनगो विनोद कुमार, आत्मा राम खीचड़ पटवारी, ओमप्रकाश पूनिया, जग्गा सिंह बराड़, मुकाम गौशाला के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सीगड, राजेंद्र प्रसाद कड़वासरा, कृष्ण कुमार लोहमरोड, अमीलाल पटवारी, जगदीश चंद्र तरड़, रामेश्वर सीगड, सुदेश धारनिया, अशोक भांभू, कृष्ण कुमार गोदारा, महासभा सदस्य परविंद्र कड़वासरा, नरेंद्र भादू, कमीशन एजेंट अभिषेक धारनिया, हेमंत भादू, हर्षवर्धन गोदारा, एडवोकेट अशोक कुमार रोहज, अमरीक सीगड, राजेंद्र कुमार खीचड़, श्रीराम पुजारी, जगाराम, विकास भादू, वेद कुमार रोहज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।




चौ. चंद्रमोहन बिश्नोई ने इस मौके पर बिश्नोई समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज ने हमेशा उन्हें और उनके परिवार को समर्थन दिया है और वह इस समर्थन के लिए आभारी हैं।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई