health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
वादे और गारंटी नहीं, जुमलेबाजी करते मोदी-भाजपा: कुमारी सैलजा
Dabwali News
**सिरसा, 18 मई:** अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव के समय मोदी और भाजपा जनता से कोई भी वादा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। इनकी गारंटी भी खोखली हैं। ये केवल झूठ और जुमलेबाजी करते हैं। झूठ के दम पर ही ये सत्ता हथियाते हैं और फिर अपने मित्रों की तिजोरी भरते हैं। आजाद भारत में 'जुमला' शब्द के आविष्कार का श्रेय भी भाजपाइयों को ही जाता है।
**कालांवाली में जनसभाओं का आयोजन:**
कुमारी सैलजा शनिवार को अपने प्रचार अभियान के तहत कालांवाली विधानसभा के गांवों और शहर में जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं। खैरेकां से शुरू होकर भंगू, बड़ागुढ़ा, बिरूवाला गुढ़ा, झोरड़रोही, झिड़ी, बप्पां, नागोकी, अलिकां, भीवा, मलड़ी, रोड़ी, फग्गू, कुरंगावाली, सुखचैन, लकड़ांवाली, ख्योंवाली, गदराना आदि गांवों में लोगों ने कुमारी सैलजा और अन्य कांग्रेस नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
**मोदी सरकार के वादों पर सवाल:**
कुमारी सैलजा ने कहा कि मोदी ने चुनाव के समय कहा था कि सभी की जेब में 15 लाख रुपये आएंगे। लोगों ने भाग-भाग कर खाते खुलवाए, लेकिन कुछ नहीं आया। हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। जबकि, उनके गृह मंत्री ने इन दोनों ही घोषणाओं को जुमला करार दिया। देश की 70 साल की राजनीति में 'जुमला' शब्द नहीं था, इसे भाजपा सत्ता में लाई।
**कांग्रेस के प्रति वफादारी:**
कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे संसद में आवाज उठाते हैं और भाजपा तथा नरेंद्र मोदी से हिसाब मांगते हैं, तो उनके माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी की सदस्यता ही भंग करा दी गई। कांग्रेस ने कभी झूठ के सहारे सरकार नहीं बनाई, जबकि भाजपा झूठ और जुमलों के बल पर जनता को गुमराह कर सरकार बनाती है।
**बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए न्याय:**
उन्होंने कहा कि पात्र होने के बावजूद बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलती, महिलाओं पर महंगाई की मार है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। नौजवान बेरोजगारी के जंजाल में फंसा है और मीडिया के साथियों की आवाज को दबाया जा रहा है। अपने अधिकार के लिए प्रदर्शन करने वाले सरपंचों को लहूलुहान किया जा रहा है। वादों को पूरा करने के लिए कर्मचारी आवाज उठाते हैं, तो लाठियां बरसाई जाती हैं।
**किसानो के समर्थन में कुमारी सैलजा:**
कुमारी सैलजा ने कहा कि मोदी-भाजपा ने एमएसीपी का कानून बनाने का वादा किया था, लेकिन आज कोई नहीं जानता कि वह कमिटी कहां है। गरीब श्रमिक और मजदूर दिन-रात मेहनत करते हैं, उनकी सुध कोई नहीं लेता। गांवों और शहरों में गरीबों को मकान चाहिए, लेकिन दिया नहीं जाता। इन सभी को न्याय कांग्रेस ही दे सकती है।
**राहुल गांधी का घोषणापत्र:**
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार कांग्रेस के घोषणापत्र और उसमें मौजूद 5 न्याय और 25 गारंटी की बात कर रहे हैं। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता लोकतंत्र को मजबूत करने और संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं। लेकिन भाजपा के नेता बाबा साहेब के संविधान को बदलने की बात करते हैं। प्रधानमंत्री बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, संविधान और लोकतंत्र पर बात नहीं करते।
**पार्टी अधिकारियों और समर्थकों की उपस्थिति:**
इस दौरान विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, डॉ. सुशील कुमार इंदौरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता निर्मल सिंह मल्हान, ब्लॉक समिति चेयरमैन कृष्ण, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश केहरवाला, करमजीत खोड़, आरसी लिम्बा, सुरजीत भावदीन, मनदीप सिंह शेरगिल, विशाल वर्मा, भूपेंद्र सिंह राठौड़, पुष्पा महंत, बलविंदर नेहरा आदि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।
**हमारा तो दिन ही राम नाम से शुरू होता: कुमारी सैलजा**
कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि भगवान राम के नाम पर आरएसएस और भाजपा सर्टिफिकेट बांट रहे हैं, जबकि राम सभी के हैं। सुबह उठते हैं तो राम-राम, जय रामजी से दिन की शुरुआत होती है। जब राजनीतिक पार्टियां नहीं थीं, तब भी भगवान राम थे। जब हम-आप नहीं रहेंगे, तब भी राम होंगे। भगवान राम के नाम पर बीजेपी-आरएसएस के किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। असल मुद्दों बेरोजगारी और महंगाई पर बात करने की इनमें से किसी की हिम्मत नहीं है।
**मेरी ताकत आप, आपका और मेरा रिश्ता: कुमारी सैलजा**
कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने मौजूद जनसमूह से भावुक होते हुए कहा कि आपका और मेरा पीढ़ियों का रिश्ता है। ये रिश्ते एक दिन में नहीं बन सकते। इनको बनाने और निभाने में बहुत समय लगता है। आज जहां भी पहुंची हूं, उसकी नींव सिरसा के लोगों ने रखी। आपकी बदौलत ही आज यह मुकाम हासिल किया है। मेरी ताकत आप हैं, आपका और मेरा रिश्ता ही हमारी असल ताकत हैं। आप में से कितने ही ऐसे लोग हैं, जो तीन-चार पीढ़ियों से हमारे परिवार के साथ हैं। पहले चौधरी दलबीर सिंह का साथ दिया और फिर मुझे आगे बढ़ाया। कुमारी सैलजा ने कहा कि मेरे लिए पार्टी सर्वोपरि है। पार्टी ने जब-जब जो भी आदेश दिया, सिर झुका कर उसकी पालना की। सदैव पार्टी हित के लिए काम किया।
Related Posts
वादे और गारंटी नहीं, जुमलेबाजी करते मोदी-भाजपा: कुमारी सैलजा
Reviewed by Dabwali News
on
12:30:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment