health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
देश के लोकतंत्र, संविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करें: कुमारी सैलजा
हक मांगने और विरोध करने पर बरसाई जाती हैं लाठियां
**चंडीगढ़/फतेहाबाद, ** अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। इसके लिए 25 मई को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह 'हाथ' के सामने वाला बटन दबाएं। उन्होंने कहा, "इस जुमलेबाज सरकार पर ज्यादा भरोसा मत करना, दस साल भरोसा करके देख लिया ना। यह सरकार हक मांगने और जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने पर लाठियां बरसाती है।"
#### फतेहाबाद में जनसभाएं
कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा कर जनसभाएं कीं और अपने लिए वोट मांगे। गांव बोदीवाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है क्योंकि भाजपा की विचारधारा देश के लिए घातक है। लोकतंत्र में जनता के काम होते हैं और तानाशाही शासन में शोषण होता है।"
#### तानाशाही सरकार का विरोध
कुमारी सैलजा ने कहा कि तानाशाही सरकार देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। "दस साल आपने जुमलेबाज सरकार को देख लिया, अब फिर मौका मिला है, इस बार पहले वाली गलती मत करना। भाजपा सरकार में किसानों, युवाओं और गरीबों को क्या मिला? बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार ही मिला है।"
#### महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने का वादा किया है। उन्होंने कहा, "महिलाओं को केंद्र सरकार की 50 प्रतिशत नौकरी आरक्षित की जाएगी और समान काम समान वेतन का सिद्धांत लागू किया जाएगा। गरीब परिवार की महिला को बिना शर्त 1 लाख रुपये प्रतिवर्ष प्रदान करने के लिए महालक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी।"
#### किसानों के लिए पांच गारंटी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न्याय, युवा न्याय और महिला न्याय गारंटी का ऐलान किया है। किसानों के लिए एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा और फसलों का भाव स्वामीनाथन के फार्मूले के अनुसार मिलेगा। कृषि सामग्रियों पर लगाया गया जीएसटी हटाया जाएगा और ऋण माफी के लिए कृषि ऋण माफी आयोग का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व विधायक कुलबीर सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, डॉ. विनीत पुनिया, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, अरविंद शर्मा, नवनीत गोदारा, सुधीर गोदारा, अनिल ज्याणी, सुरेंद्र लेघा, लक्ष्य गर्ग आदि मौजूद थे।
Related Posts
देश के लोकतंत्र, संविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करें: कुमारी सैलजा
Reviewed by Dabwali News
on
3:52:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment