डॉ. केवी सिंह ने बढ़ाई भाजपा और विपक्षी दलों की चिंता, मिठड़ी और चोरमार में कई परिवार कांग्रेस में शामिल
**वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह के धुआंधार चुनाव प्रचार से भाजपा, जजपा और इनेलो की चिंता बढ़ गई है।**
.jpeg)
**डबवाली , 24 मई:** वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह के जोशीले चुनाव प्रचार के चलते भाजपा, जजपा और इनेलो खेमे में खलबली मच गई है। डॉ. सिंह प्रतिदिन दर्जनों परिवारों को कांग्रेस में शामिल कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और कुमारी शैलजा की एकतरफा जीत को भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत मिठड़ी और चोरमार गांव में डॉ. केवी सिंह की मौजूदगी में कई परिवार कांग्रेस में शामिल हुए।
#### मिठड़ी और चोरमार में कांग्रेस को मिला समर्थन
मिठड़ी गांव के डीसी सिंह परिवार और जजपा के गुरविंदर मान के साथ-साथ चोरमार गांव से इनेलो छोड़कर कांग्रेस में आए सुखचरण सिंह और सुखमंदर सिंह को डॉ. केवी सिंह ने पार्टी का झंडा थमाते हुए कांग्रेस में स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों ने एक सुर में कहा कि वे डॉ. केवी सिंह और अमित सिहाग द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों से प्रभावित हैं और मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ही हर वर्ग का भला कर सकती है।
#### डॉ. केवी सिंह का विश्वास
डॉ. सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी परिवारों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही समाज के सभी वर्गों का समुचित विकास संभव है और यही वजह है कि लोग कांग्रेस से जुड़ते जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment