ओढ़ा और फुल्लो में जेजेपी, इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अनेक परिवार,कांग्रेस ही सभी वर्गों का भला कर सकती है: डॉ. केवी सिंह
**ओढ़ा, 21 मई:** वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह और हलका डबवाली के विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में, आज ओढ़ा और फुल्लो गांव में अनेक परिवारों ने जेजेपी और इनेलो छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
### जेजेपी और इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल
फुल्लो गांव से जेजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले हाकम सिंह सिद्धू, कृष्ण सिंह सिद्धू, मग्घर सिंह, रमनप्रीत कौर पंच, मंदर सिंह सिद्धू और अमृतपाल सिंह का स्वागत डॉ. केवी सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर किया। वहीं, ओढ़ा से इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बघेल सिंह बेनीवाल, अमरजीत सिंह बेनीवाल और अमनदीप सिंह को भी डॉ. सिंह ने सम्मानित किया।
### कांग्रेस ही सभी वर्गों का भला कर सकती है: डॉ. केवी सिंह
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. केवी सिंह ने कहा, "कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चल सकती है। जनता ने भाजपा और जेजेपी सरकार के साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में देख लिया है कि ये पार्टियां केवल अमीर घरानों की हितैषी हैं। इस सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार और कर्मचारी हर वर्ग को धरने पर बैठने के लिए विवश होना पड़ा, पर फिर भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली।"
### लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस को वोट दें
डॉ. सिंह ने कहा, "इंडिया गठबंधन और जनता मिलकर लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। हम सबको संविधान की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ़ उसके एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी को वोट देना चाहिए। प्रतिदिन सैकड़ों परिवारों का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का संकेत है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। डबवाली की जनता से अपील है कि वे अधिक से अधिक वोट कुमारी शैलजा को देकर विजयी बनाएं।"
इस मौके पर डॉ. केवी सिंह और विधायक अमित सिहाग ने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस ही उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है और देश को सही दिशा में ले जा सकती है।
No comments:
Post a Comment