चौधरी देवीलाल की जनहितैषी नीतियों पर चलकर विकास की राजनीति कर रही इनेलो: विनोद अरोड़ा
जनसंपर्क अभियान के दौरान इनेलो का बढ़ता कुनबा
**डबवाली, 17 मई**
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों और डबवाली शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया और पार्टी प्रत्याशी संदीप लोट के समर्थन में वोटों की अपील की। इस दौरान कई लोगों ने अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की, जिससे इनेलो का कुनबा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
#### खुइयांमलकाना में इनेलो को बड़ी सफलता
गांव खुइयांमलकाना में इनेलो को बड़ी सफलता मिली, जहां लाभ सिंह मांगेआना और काला संरा के प्रयासों से प्रधान विनोद अरोड़ा की मौजूदगी में दलीप सिंह मेंबर, यादविंदर सिंह, जीत सिंह, बूटा सिंह, हैरी सिंह, भूरा सिंह, शिवराज सिंह, बन्ता सिंह फौजी, तरसेम सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखजीवन सिंह, लक्खा सिंह, जसवीर सिंह, दर्शन सिंह, विक्रमजीत सिंह विक्की, मलकीत सिंह और उनके अन्य साथियों ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। प्रधान विनोद अरोड़ा ने उन्हें इनेलो के पटके पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नवीन पूनिया, कुलदीप ढिल्लों, अरमान संधू, शाम लाल नम्बरदार और अन्य साथी भी मौजूद थे। वहीं, रामपुरा बिश्नोइयां में गोस्वामी परिवार के लोगों ने इनेलो ज्वाइन की, जिससे इनेलो की स्थिति वहां भी मजबूत हो गई है।
#### जनसंपर्क अभियान में वोटों की अपील
गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से वोटों की अपील करते हुए विनोद अरोड़ा ने कहा कि इनेलो चौधरी देवीलाल की जनहितैषी नीतियों पर चलते हुए विकास की राजनीति करती है। उन्होंने बताया कि जब प्रदेश में इनेलो की सरकार थी, तब चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने सिरसा का चहुंमुखी विकास करवाया था। अभय सिंह चौटाला देश में एकमात्र ऐसे विधायक हैं जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसलिए किसान और मजदूर वर्ग का भला सिर्फ इनेलो पार्टी ही कर सकती है। अरोड़ा ने जनता से वादा किया कि यदि सिरसा की जनता उन्हें जीताकर संसद में भेजती है तो वे संसद में यहां के लोगों की आवाज बुलंद करेंगे और सिरसा का विकास करवाएंगे।
#### इनेलो की जनसंपर्क अभियान की जानकारी
इनेलो के कार्यालय प्रभारी अजनीश धारणिया कनेडी और मीडिया प्रभारी सुखविंद्र सूर्या ने बताया कि इनेलो कार्यकर्ताओं की जोनवाइज अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो शहर और गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से इनेलो उम्मीदवार संदीप लोट वाल्मीकि को जिताने की अपील कर रही हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि इनेलो की सरकार बनने पर हर गृहिणी को 1100 रुपये और मुफ्त गैस सिलेंडर, बुजुर्गों को 7500 रुपये प्रतिमाह पेंशन, बेरोजगार युवाओं को नौकरी, गरीबों को 100 गज का प्लॉट, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उचित व्यवस्था, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां, गरीब की बेटी की शादी में 1 लाख 25 हजार का विवाह अनुदान और फसलों के नुकसान पर 50 हजार मुआवजा दिया जाएगा। पहले वर्ष में 80 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सिरसा सीट पर इनेलो उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे।
#### डबवाली में जनसंपर्क अभियान
डबवाली शहर के मेन बाजार, गोल बाजार और वार्ड नंबर 18 में स्थित सिंगीकाट मोहल्ले में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, संदीप चौधरी, पैट्रो डीलर अमनदीप बांसल, संदीप गर्ग, गुरचरण नंबरदार, कुलदीप सहारण, पवन बांसल, मनजीत सिंह बुमराह, अनिल सिंगीकाट और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment