कांता चौटाला के तूफानी दौरे के बाद इनेलो के पक्ष में बनेगा माहौल: विनोद अरोड़ा

**डबवाली:** इनेलो उम्मीदवार संदीप लोट वाल्मीकि के प्रचार अभियान की कमान अब वरिष्ठ इनेलो नेत्री कांता चौटाला ने संभाल ली है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मुहिम चलाने के बाद, बुधवार 22 मई से डबवाली इलाके में उनका तूफानी दौरा शुरू हो जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, वे डबवाली हलके के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में जाएंगी और मतदाताओं से वोटों की अपील करेंगी। इसके बाद, डबवाली शहर में भी उनके कार्यक्रम आयोजित होंगे।

### इनेलो का प्रचार अभियान तेज़ इनेलो के हलका प्रधान विनोद अरोड़ा ने बताया कि कांता चौटाला के अभियान के दौरान गांवों में सैंकड़ों लोग इनेलो ज्वाइन करेंगे, जिससे इनेलो के पक्ष में एकतरफा माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि इनेलो के प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने किसानों व अन्य वर्गों के हकों के लिए जो संघर्ष किया है, वह व्यर्थ नहीं जाएगा। इनेलो की सीधी लड़ाई कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर भाजपा को समर्थन दिया था और अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर इनेलो को अपना समर्थन देने का मन बना चुके हैं।

### भाजपा की नीतियों से नाराजगी

विनोद अरोड़ा ने कहा कि भाजपा शासन के दस वर्ष केवल अपराध, महंगाई और बेरोजगारी देने वाले रहे हैं और अब मतदाताओं ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। दूसरी ओर, इनेलो की कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग प्रभावित है और लोगों द्वारा पार्टी प्रत्याशी को भरपूर सहयोग और स्नेह दिया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।

### बढ़ती गर्मी में भी जोश बरकरार

इनेलो कार्यालय के प्रभारी अजनीश धारणिया कनेडी और मीडिया प्रभारी सुखविंद्र सूर्या ने बताया कि कार्यकर्ताओं की विभिन्न टीमें बढ़ती गर्मी की भी परवाह नहीं करते हुए, संदीप लोट की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांवों में लगातार जुटी हुई हैं और लोगों से इनेलो के पक्ष में वोट देने की अपील कर रही हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि इनेलो की ओर से गरीबों को 100 गज का प्लॉट, गरीब की बेटी की शादी में 1 लाख 25 हजार का विवाह अनुदान, फसलों के नुक्सान पर 50 हजार मुआवजा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उचित व्यवस्था, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां, हर गृहिणी को 1100 रुपये और मुफ्त गैस सिलेंडर, बुजुर्गों को 7500 रुपये प्रतिमाह पेंशन और बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी। इसके अलावा, पहले वर्ष में 80 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

### शहर में भी जोरदार प्रचार

डबवाली शहर में भी इनेलो कार्यकर्ताओं की टीमें जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। शहर के वार्ड नंबर 8, 11 और 12 में नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, संदीप गर्ग, अमनदीप बांसल, लवली मैहता, सोनू छाबड़ा, आरव छाबड़ा, शिवाय व अन्य कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाकर वोटों की अपील की।


No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई