चौंकी गोल बाजार पुलिस द्वारा एक पी.ओ. काबू

**डबवाली, 13 जून:** उप पुलिस अधीक्षक डबवाली, श्री जयभगवान के नेतृत्व में विभिन्न मामलों में वांछित भगोड़ों और बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी गोल बाजार पुलिस ने एक पी.ओ. (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) को गिरफ्तार किया है।

**गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी**

चौकी प्रभारी, सहायक सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर भगोड़े बोबी सिंह, पुत्र सुखदर्शन सिंह निवासी गगड़, जिला मुक्तसर, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में अभियोग संख्या 601/2023, धारा 174-A के तहत मामला दर्ज है। इससे पहले उसे एनआईए एक्ट के तहत पी.ओ. घोषित किया गया था।

**आगे की कार्यवाही**


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई