शाादी की 31वीं सालगिरह पर लगाया पौधों का लंगर, 100 पौधे वितरित
डबवाली-ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी एवं पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार सुबह संस्था पदाधिकारी हैप्पी मोंगा के विवाह की 31वीं सालगिरह मनाते हुए चौटाला रोड पर एमएम स्कूल के नजदीक पौधों का लंगर लगाया। इस दौरान दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने राहगीरों में 100 पौधों का वितरण किया एवं उन्हें रोपित किए गए पौधों की देखभाल भी जरुर करने का संदेश दिया। डा. जेएस हरचंद व कंचन हरचंद ने भी विशेष तौर पर उपस्थित रहकर पौधों का वितरण किया।
इस मौके पर ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के प्रधान परमजीत कोचर, अनुशासन अधिकारी हैप्पी मोंगा व पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के सरप्रस्त जसपाल ढंडाल ने कहा कि प्रकृति ने हमें पेड़ पौधों के रुप में बड़ा उपहार दिया है। इन्हीं पौधों की वजह से हमारा जीवन सुरक्षित है। पेड़ों द्वारा छोड़ी जाने वाली ऑक्सीजन के कारण ही हम सांस ले रहे हैं। पेड़ पौधों से ही प्रकृति का संतुलन बना हुआ है। ऐसे में यह जिम्मेदारी भी हमारी बनती है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि सावन माह में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करनी चाहिए क्योंकि पौधों के फलने-फूलने के लिए यह सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। इस अवसर पर सभी संस्था सदस्यों ने हैप्पी मोंगा को सालगिरह की बधाई दी व संदेश किया कि सभी को जन्म दिन, शादी की सालगिरह आदि सामाजिक कार्य करते हुए मनाने चाहिए। मौके पर दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, जितेंद्र अरोड़ा, अंकित खुराना, पुनीत धमीजा, कृष्ण कामरा निराला, मनोज मित्तल, प्रिंस मोंगा, मा. मोक्ष शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। वहीं, ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की ओर से पुनीत धमीजा का जन्म दिवस गौशाला में गौवंश को हरा चारा खिलाकर मनाया गया।
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की ओर से संस्था सदस्य पुनीत धमीजा का जन्म दिवस गौशाला में मनाया गया। इस मौके पर पुनीत धमीजा द्वारा गौशाला के मंदिर में आरती के उपरांत कीर्तन भी करवाया गया। तत्पश्चात सभी ने गौवंश को हरा चारा खिलाया एवं पुनीत धमीजा से केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर संस्था सदस्यों ने संदेश किया कि सभी को जन्म दिन, शादी की सालगिरह आदि सामाजिक कार्य करते हुए मनाने चाहिए। इसी में ऐसे आयोजनों की सार्थकता है। इस मौके पर अनीता धमीजा, प्रवीण मोंगा व अन्य सदस्य साथ थे।
No comments:
Post a Comment