health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने टोहाना में बीज विकास निगम के प्लांट का निरीक्षण किया,कहा, किसानों को अच्छे बीज उपलब्ध करवाना है प्राथमिकता
डबवाली=हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने आज बुधवार को टोहाना में बीज विकास निगम के प्लांट का निरीक्षण किया एवं वहां कार्यरत कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें जरुरी निर्देश दिए। देवकुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई 'मां के नाम पेड़' के तहत प्लांट के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
टोहाना पहुंचने पर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री वेद जांगड़ा, भाजपा युवा नेता जयदीप बराला, जिला उपाध्यक्ष संजय रेवड़ी, शहरी मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र गर्ग, मण्डल महामंत्री बलदेव सैनी, रमन मड़िया व पार्षद जगमेल कटारिया ने पुष्पगुच्छ देकर देवकुमार शर्मा का स्वागत किया। वहीं, कर्मचारियों की बैठक में संबोधन के दौरान देवकुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों हित में लागू की जा रही नीतियों व उनकी आय बढ़ाने का काम तभी पूरा हो पाएगा जब उन्हें अपनी फसलों के लिए अच्छा बीज मिलेगा। इसलिए हमारा यह फर्ज है कि हम किसानों को अच्छा बीज दें और इसके लिए कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। किसानों को अच्छे बीज मिलेंगे तो उनकी फसलों की पैदावार होगी और अच्छा बीज होने से उनका खर्चा भी कम होगा। इस प्रकार अच्छे बीजों से किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। देव कुमार शर्मा ने कहा कि जो भी किसान निगम के साथ जुड़े हैं उन्हें जल्द ही बुलाकर एक गोष्ठी की जाएगी। इसमें उन्हें अच्छे बीज उपलब्ध करवाने की मुहिम एवं किसानों के हित में लागू की जा रही नीतियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को बीज विकास निगम के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा ताकि सभी किसानों द्वारा निगम के मार्फत अच्छे बीज मिल सकें और उनकी आमदन में बढ़ोतरी हो। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक अभियान चलाया जाएगा और किसानों के साथ बैठकें कर उन्हें जागरूक कर सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि सरकार की नीतियों का लाभ उठाते हुए किसान गेहूं, धान, बाजरा, मक्का व मूंग आदि फसलों की बिजाईं करें और अच्छे रेट सरकार से पाएं। देव कुमार शर्मा ने बाद में बीज प्लांट का निरीक्षण किया। वहां रखी बीज की थैलियों का वजन भी उन्होंने चेक किया जो कि सही पाया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी कुछ मांगें व समस्याएं भी चेयरमैन देवकुमार शर्मा को बताई। देव कुमार शर्मा ने सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
इसके उपरांत देव कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मां के नाम पेड़' मुहिम के तहत प्लांट के प्रांगण में स्थानीय भाजपा नेताओं व कर्मचारियों के साथ मिलकर 5 पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि निगम के साथ जुड़े किसानों को भी मुहिम में शामिल होकर अधिक से पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Related Posts
चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने टोहाना में बीज विकास निगम के प्लांट का निरीक्षण किया,कहा, किसानों को अच्छे बीज उपलब्ध करवाना है प्राथमिकता
Reviewed by Dabwali News
on
4:22:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment