मलोट रोड ओवरब्रिज खुलने से आमजन को मिली राहत,ओवरब्रिज खुलने पर शहरवासियों ने एसपी दीप्ति गर्ग का किया धन्यवाद

डबवाली, 27 जुलाई 2024 - डबवाली में लंबे समय से बंद मलोट रोड रेलवे ओवरब्रिज को आज से खोल दिया गया है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि 168 दिनों बाद इस ओवरब्रिज को आम जनता के लिए खोला गया है। 11 फरवरी को आरओबी बंद कर दिया गया था, जिसके चलते शहर के नागरिकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। ओवरब्रिज के बंद होने से ट्रैफिक जाम और लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी।

ओवरब्रिज खुलने पर शहरवासियों ने एसपी दीप्ति गर्ग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह ओवरब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शहरवासियों ने ओवरब्रिज के खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा और उन्हें रोजमर्रा के कामों में आसानी होगी।

डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि ओवरब्रिज को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है और अब यह आमजन के लिए सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता हमेशा जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना है और इसी क्रम में यह कदम उठाया गया है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई