health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी : कुलदीप गदराना
डबवाली।शहर के सिरसा रोड स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय (गदराना निवास) पर बुधवार को दोपहर 1:00 बजे एक विशेष प्रैस कॉन्फें्रस का आयोजन किया गया। जिसे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह गदराना एडवोकेट, डबवाली प्रभारी गुरजंट सिंह सिविया व कुलदीप सिंह भांभू ने संबोधित किया।
कुलदीप गदराना ने प्रैस कॉन्फे्रंस के लिए पहुंचे सभी पत्रकार साथियों का अभिनंदन करते हुए बताया कि आगामी 26 जुलाई, शुक्रवार को डबवाली की अनाज मंडी के बी-ब्लॉक में आम आदमी पार्टी द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंजाब प्रदेश के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि शहरवासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और अपने प्रिय नेता स. भगवंत सिंह मान के ओजस्वी विचार सुनें। उन्होंने बताया कि इनके साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, लंबी हलका विधायक व कृषि मंत्री पंजाब सरकार स. गुरमीत सिंह खुड्डीयां सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में पहुंचने के लिए लोगों में बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और हरियाणा की सत्ता में नया परिवर्तन आएगा। गदराना ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली व पंजाब में जिस तरह की सुविधाएं आम लोगों को दी जा रही हैं उससे लोग पूरी तरह से संतुष्ट हैं। अब हरियाणा में भी इसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। विधान सभा के चुनावों में आप व कांग्रेस के गठबंधन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में गदराना ने कहा कि आप हरियाणा की 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। डबवाली प्रभारी गुरजंट सिंह सिविया व कुलदीप सिंह भांभू ने भी प्रैस वार्ता को संबोधित किया। स. सिविया ने कहा कि वह तन-मन-धन से पार्टी की जनहितेषी नीतियों और आम आदमी पार्टी के विजन को लोगों तक पहुंचाएंगे, वहीं कुलदीप भांभू ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके ब्लॉक प्रधान रवि बिश्नोई, मनप्रीत सिंह फुल्लो ब्लॉक प्रधान, पूर्व जिला परिषद प्रदीप लोहगढ़, विक्रम गिल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Posts
डबवाली में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी : कुलदीप गदराना
Reviewed by Dabwali News
on
7:08:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment