विधानसभा चुनावों के बाद लोगों का सारा भ्रम टूट जाएगा और इनेलो का राज आएगा: अभय सिंह चौटाला

चौ. अभय सिंह चौटाला ने तेजाखेड़ा फार्म हाऊस पर डबवाली विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक ली

डबवाली-इनेलो के प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने तेजाखेड़ा फार्म हाऊस पर डबवाली विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। पिछले लोकसभा चुनावों में की गई मेहनत के लिए सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनावों में भी पूरी मेहनत से कार्य करें।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी को लोगों ने कमजोर समझा था आज प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन इनेलो का ही है। सूचना मिलते ही दो घंटे के बुलावे पर बैठक में गांव-गांव व वार्ड-वार्ड से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता इसका प्रमाण हैं। ऐसा संगठन किसी के पास नही है, इनकी जिले की बैठक में भी इतने कार्यकर्ता नही आते। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में मजबूती से चुनाव लड़ने के बावजूद बेशक नतीजे इनेलो के पक्ष में नहीं रहे लेकिन इससे मायूस होने की जरुरत नही है। आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद लोगों का सारा भ्रम टूट जाएगा और इनेलो का राज आएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव मोदी हटाओ व मोदी बचाओ की विचारधारा के बीच बन गए थे। जो मोदी को रखना चाहते थे उन्होंने भाजपा को वोट दिया और जो हटाना चाहते थे उन्होंने इंडिया गठबंधन को वोट दिया, यह वोट कांग्रेस के पक्ष में नहीं था। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में लोग जनहितैषी फैसले लेने वाली पार्टी व मुख्यमंत्री के चेहरों को देखकर वोट देंगे। इन चुनावों में इनेलो को लोगों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिलेगा जिससे चुनावों के बाद इनेलो की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव व वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताए व अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें। बैठक के उपरांत डबवाली कार्यालय प्रभारी अजनीश धारणिया कनेडी व प्रवक्ता सुखविंद्र सूर्या ने बताया कि इस बैठक से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है व विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से कार्य करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, हलका अध्यक्ष विनोद अरोड़ा, मीनू बराड़ फताखेड़ा, कुलदीप गोदारा, नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, संदीप चौधरी, संदीप गर्ग, सोनू बिश्नोई, जगदीप धनोआ सहित विधानसभा हलके सभी प्रभारी, जोन प्रभारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई