health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
पर्यावरण प्रेमी महेंद्र सिंह राही ने गुलमोहर का पौधा लगाकर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी: राही
डबवाली-आषाढ़ मास की अमावस्या पर शुक्रवार को बिश्नोई धर्मशाला डबवाली के मुख्य द्वार पर बरनाला से पधारे पर्यावरण प्रेमी स. महेंद्र सिंह राही ने गुलमोहर का पौधा रोपित कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। स. महेंद्र सिंह राही ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। मानव के लिए पेड़-पौधें प्राण वायु प्रदाता हैं। पौधों के बिना, पृथ्वी पर जीवन कायम नहीं रह सकता क्योंकि इन्हीं से मिलने वाली प्राणवायु के कारण हमारी सांसें चल रही है। इसलिए पर्यावरण को संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। बिश्नोई सभा सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने बिश्नोई सभा डबवाली की ओर से स. महेंद्र सिंह राही का आभार जताया कि इतनी दूर बरनाला से डबवाली आकर पेड़ बचाओं-पेड़ लगाओ अभियान के तहत पौधा रोपित करते हुए उन्होंने लोगों को जागरूक किया है।
इंद्रजीत बिश्नोई ने बताया कि सरदार महेंद्र सिंह राही काफी समय से पेड़ पौधों व वन्य जीवों के संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता मुहिम चला रहे हैं। वे बरनाला, तलवंडी साबो व कई अन्य जगहों पर स्वच्छता के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत जागरूकता रैली भी निकाल चुके हैं। अभी कुछ दिन बाद शहीद माता अमृ ता देवी बिश्नोई पार्क मेहराणा धोरा पर पक्षियों के लिए करीब 100 मिट्टी के घौसले बनवाए हैं जिन्हें पेड़ों पर लगाया जाएगा ताकि पक्षी गर्मी, सर्दी व वर्षा आदि से सुरक्षित रह सकें। इस मौके पर पुजारी कपिल देव, जिले सिंह गोदारा, नोबीसन बिश्नोई, वैद्य साकेत यादव आदि मौजूद रहे
Related Posts
पर्यावरण प्रेमी महेंद्र सिंह राही ने गुलमोहर का पौधा लगाकर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Reviewed by Dabwali News
on
1:00:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment