चौ. अभय सिंह चौटाला के कॉलेज समय के साथी विनोद अरोड़ा की डबवाली विधानसभा क्षेत्र से इनेलो टिकट की दावेदारी सबसे मजबूत
अनेक इनेलो कार्यकर्ताओं ने भी डबवाली विधानसभा क्षेत्र से विनोद अरोड़ा को इनेलो टिकट देने की मांग उठाई

डबवाली-इनेलो के प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला के कॉलेज समय के साथी विनोद अरोड़ा की डबवाली विधानसभा क्षेत्र से इनेलो टिकट की दावेदारी सबसे मजबूत नजर आ रही है।
वर्तमान समय में हर कोई चाहता है कि जो भी विधायक बने वह उनका फोन जरुर उठाए, हर जरुरत के समय उपलब्ध रहे, जब मर्जी उससे मिल सके व सुख दुख का साथी हो। पहले जो भी विधायक रहे हैं वे बड़े परिवारों, खानदानों से रहे हैं, उनसे मिलना इतना आसान नहीं रहा है। डबवाली इलाके के लोग चाहते हैं कि उनका विधायक बिचौलियों के माध्यम से बातें न करके सीधे हमारी बात सुने। एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार विनोद अरोड़ा अपनी साफ छवि एवं जमीनी स्तर पर चौ. अभय सिंह चौटाला की नीति अनुसार चलकर हलका डबवाली में करीब 6 सालों से गांव-गांव में जाकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के कार्य में जुटे हुए हैं। विनोद अरोड़ा चौ. अभय सिंह के साथ पढ़े हैं और शुरु से ही उनके बीच दोस्ताना संबंध रहे हैं। चौ. अभय सिंह के साथ निकट संबंधों के कारण ही उन्हें पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी गई थी व पिछले 6 वर्षों में उन्होंने इनेलो संगठन को डबवाली में सुचारु रूप से खड़ा करके चलाया है और अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीदें विनोद अरोड़ा पर टिकी हुई हैं।
चौ. अभय सिंह चौटाला ने इस बार पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता को टिकट देने का जो निर्णय लिया है उस दौड़ में वैसे तो कई कार्यकर्ता हैं लेकिन विनोद अरोड़ा की नेतृत्व क्षमता देखते हुए उनकी दावेदारी काफी मजबूत है। विनोद अरोड़ा इलाके में होने वाले सामाजिक कार्यों में भी हमेशा सक्रिय रहे हैं। लंबे समय से पंजाबी धर्मशाला के प्रधान हैं, पंजाबी धर्मशाला को जमीन अलॉट करवाने में विनोद अरोड़ा की विशेष भागीदारी रही है। पंजाबी समाज भी विनोद अरोड़ा को विधायक बनाने की चर्चा में अपने बीच के सामान्य, नेक, शरीफ एवं नर्म दिल इंसान के तौर पर देखता है। इन सभी विशेषताओं के कारण विनोद अरोड़ा की दावेदारी काफी मजबूत दिखाई देती है। इसके अलावा विनोद अरोड़ा की गांवों में भी अच्छी पकड़ है। जमीनी तौर पर हलके के सभी गांवों में सुख दुख में हमेशा उनका आना जाना, सभी के फोन उठाना व लोगों के कार्यों को करवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करना उनकी शख्सियत का सकारात्मक पहलू है जोकि उन्हें टिकट मिलने पर पार्टी की मजबूती व जीत के लिए सही निर्णय साबित होगा।
यह जानकारी देते हुए इनेलो प्रवक्ता सुखविंद्र सूर्या के साथ परमजीत सिंह लभु सेठी, काली मिढ़ा, हरभगवान मैहता, लवली मैहता, रिंका सेठी, टिंका सचदेवा, विक्की शर्मा, मनीष ग्रोवर, गोरू मोंगा, अमन अरोड़ा, दीपू सचदेवा, राहुल सैम, अमित सेतिया, हैप्पी मैहता, भजन लाल मैहता, सतीश सेतिया, प्रेम छाबड़ा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी डबवाली विधानसभा क्षेत्र से विनोद अरोड़ा को इनेलो उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई है।
No comments:
Post a Comment