हलका प्रधान विनोद अरोड़ा के जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव चोरमार में अनेक लोगों ने कांग्रेस छोड़कर इनेलो ज्वाइन की

इनेलो की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग पार्टी में शामिल हो रहे: विनोद अरोड़ा
डबवाली
इनेलो के हलका प्रधान विनोद अरोड़ा द्वारा डबवाली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसपंर्क अभियान शुरु किया गया है। इसके तहत वीरवार को गांव चोरमार साहिब में उन्हें उस समय बड़ी सफलता मिली जब काफी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हो गए। पार्टी ज्वाइन करने वालों में तरसेम सिंह मिस्त्री, लखबीर सिंह, सुखनप्रीत सिंह गुरसेवक ,गुरपास सिंह, बजत सिंह, जसविंदर सिंह व गुरमेल सिंह आदि शामिल हैं।
विनोद अरोड़ा ने उनका इनेलो पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया व पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर विनोद अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान में इंडियन नेशनल लोकदल ही एक ऐसी पार्टी है जो किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी आदि सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलती है। बिना भेदभाव के सभी इलाकों में संपूर्ण विकास करवाने में केवल इनेलो ही समर्थ है। उन्होंने कहा कि जब जब भी इनेलो को अवसर मिला तब तक इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया जिससे सभी वर्ग लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दस वर्ष केवल अपराध, महंगाई, बेरोजगारी देने वाले रहे और अब लोगों ने ठान लिया है कि वे सत्ता परिवर्तन करेंगे। निश्चित तौर पर यह सत्ता परिवर्तन इनेलो के पक्ष में होगा क्योंकि इनेलो की कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जो लोग इनेलो में शामिल हो रहे हैं उनका फैसला बिल्कुल सही साबित होगा। विनोद अरोड़ा ने दावा किया हरियाणा में विधानसभा चुनावों के बाद चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनना तय है। इस अवसर पर जोन प्रभारी मंदर सिंह ओढ़ा, पूर्व जिला पार्षद गुरमेल सिंह, राजवंत सिंह, दर्शन सिंह, सोनू बिश्नेाई सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी साथ थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई