पुराने धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार: आर्थिक अपराध शाखा की बड़ी सफलता
डबवाली, 6 अगस्त - डबवाली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक पुराने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह सफलता हासिल हुई।
आरोपी पाला राम, निवासी बचेर जिला सिरसा, पर किसान के साथ धोखाधड़ी, फर्जी चेक देने और खरीदी गई धान की फसल के रुपये न देने का आरोप है। यह मामला 2017 का है, जब अजीत कुमार और सतीश ने पाला राम को 18 लाख रुपये की धान बेची थी। पाला राम ने भुगतान के लिए चेक दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए और फसल के पैसे भी नहीं चुकाए।
प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 24 जनवरी 2023 को अजीत कुमार और सतीश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। एएसआई रविन्द्र कुमार ने मामले की जांच के दौरान पाला राम के खिलाफ सबूत जुटाए और उसे गिरफ्तार किया। अब आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment