health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
साफ्ट टारगेट न बनें बल्कि एकजुट होकर अपनी सामाजिक, राजनीतिक ताकत को बढ़ाए पंजाबी समुदाय: विनोद अरोड़ा
पंजाबी सभा ने किया 'अधिकार यात्रा' का स्वागत व अभिनंदन
डबवाली
आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा रविवार को डबवाली में निकाली गई 'अधिकार यात्रा' का कॉलोनी रोड पर स्थित पंजाबी धर्मशाला में स्वागत व अभिनंदन किया गया। पंजाबी सभा के प्रधान विनोद अरोड़ा के नेतृत्व में सभा सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया एवं श्री अरूट जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। यह यात्रा ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा व शाखा प्रधान परमजीत कोचर के नेतृत्व में निकाली गई।
इस अवसर पर संबोधन में विनोद अरोड़ा ने कहा कि देश की आजादी के समय जब बटवारा हुआ तो पंजाबियों को बहुत अत्याचार सहने पड़े। पंजाबी समुदाय के लोगों ने अपने परिजनों सहित सब कुछ गंवा दिया, उन्हें अपने घर-बार तक छोड़ने पड़े। आजादी के बाद भी विस्थापित हुए अरोड़ा पंजाबी समुदाय के लोग हमेशा अपने अधिकारों से वंचित है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री की इंदिरा गांधी के हत्या का दौर हो अथवा जाट आंदोलन का समय, हर बार टारगेट पर पंजाबियों को ही रखा गया। असामाजिक तत्वों के निशाने पर हर समय पंजाबी ही रहे हैं और उन्हीं की दुकानों, मकानों पर कब्जे होते आए है। इसके विपरीत पंजाबी समुदाय के लोग मेहनतकश होते हैं और अपनी मेहनत व ईमानदारी के बल पर ही देश, प्रदेश सहित विदेशों तक में भी अपनी पहचान बनाई हैं। पंजाबी समुदाय के लोग हमेशा असमाजिक गतिविधियों से दूर रहने का प्रयास करते हैं। विनोद अरोड़ा ने पंजाबी समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि वे साफ्ट टारगेट न बनें बल्कि एकजुट होकर अपनी सामाजिक, राजनीतिक ताकत को बढ़ाएं। बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें पंजाबी समुदाय के लोगों को बिल्कुल उपेक्षित रखा जा रहा है। दूसरों को आरक्षण देने के लिए अरोड़ा पंजाबी समुदाय के हक छीने जा रहे हैं। अपने अधिकार पाने के लिए समाज को एकजुटता से आवाज उठानी होगी ताकि संगठन की मजबूती का संदेश दूर तक जाए और पंजाबी समुदाय को संबल मिले।
उन्होंने कहा कि पंजाबी समुदाय को एकता के सूत्र में बांधने और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक करने का प्रयास सराहनीय है। पंजाबी समुदाय की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निकाली गई 'अधिकार यात्राÓ से लोगों में जागरूक्ता आएगी। इस अवसर पर नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, पूर्व पार्षद लवली मैहता, अरोड़वंश सभा के प्रधान परमजीत सिंह लभु सेठी, पूर्व प्रधान प्रेम सेठी, पूर्व पार्षद काली मिढ़ा, पूर्व पार्षद शाम लाल कुक्कड़, पम्मी वधवा, वासदेव मैहता, गुरदीप कामरा, गिरीश वधवा, हरभगवान मैहता, सोमनाथ मैहता, कालू राम मैहता सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।
Related Posts
साफ्ट टारगेट न बनें बल्कि एकजुट होकर अपनी सामाजिक, राजनीतिक ताकत को बढ़ाए पंजाबी समुदाय: विनोद अरोड़ा
Reviewed by Dabwali News
on
5:52:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment