डबवाली आए संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनिया से मिले अमरनाथ युवा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जोशी
डबवाली-श्री अमरनाथ युवा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जोशी ने डबवाली आए संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अभिषेक बिश्नोई व पारुल बिश्नोई उनके साथ थे।मुकेश जोशी ने उन्हें अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। वहीं, यात्रा बारे विस्तार से जानकारी लेते हुए विधायक अभिमन्यु पूनिया ने मुकेश जोशी को तन मन धन से सहयोग करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जो भी समस्याएं हैं उन्हें सरकार तक पहुंचा कर दूर करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुकेश जोशी मूलत: राजस्थान के रहने वाले हैं और अमरनाथ युवा सेवा समिति राजस्थान के सह प्रभारी भी हैं। इस अवसर पर आढ़ती टीकम चंद जग्गा, उदय जग्गा, मुनीम एसोसिएशन के उपप्रधान सुभाष ग्रोवर, सरप्रस्त अजय शर्मा, सोम, पारस, सचिव मुकेश कुमार, गिरधारी लाल, सरस्वती ग्रोवर, राज भाटी, मनीष शर्मा मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment