गांव गोदिका में विनोद अरोड़ा की मौजूदगी में दर्जनों परिवारो ने कांग्रेस व भाजपा छोड़कर इनेलो ज्वाइन की
आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी : विनोद अरोड़ा

डबवाली-इनेलो पार्टी को डबवाली में उस समय मजबूती मिली जब गांव गोदिका में हलका प्रधान विनोद अरोड़ा की मौजूदगी में के दर्जनों परिवारों ने कांग्रेस व भाजपा छोड़ कर इनेलो का दामन थाम लिया। पार्टी ज्वाइन करने वाले लोगों में गांव गोदिका से अमर सिंह मेघवाल, हरिराम मेघवाल (दुदूवाल), मांगे लाल कामड, चिकदास कामड, बनवारी कामड, बदरी राम बोला, सुभाष सहारण, कृष्ण लाल शर्मा, सिमरथा राम मेघवाल, भागा राम न्यालू, रामकिशन मुन्दलिया, प्रदीप न्यान्तर, दयाला राम विस्सु, कृष्ण नैन, कृष्ण शर्मा, कालू राम मेहता, मोहित मेहता, दुलीचन्द न्यालू, ओमप्रकाश न्यालू (ओमी), सुभाष प्रजापत सहित दर्जन भर परिवारो ने कांग्रेस, बीजेपी छोड कर इनेलो का दामन थामा। इन सभी लोगों को विनोद अरोड़ा ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत करते हुए पूरा मान सम्मान देने का विश्वास दिलाया।
इस मौके पर विनोद अरोड़ा ने कहा कि इनेलो की जनहितैषी नीतियों से लोग भली भांति वाकिफ हैं इसलिए लगातार बड़ी संख्या में लोग इनेलो में शािमल हो रहे हैं। लोग अब हरियाणा में परिवर्तन करना चाहते हें। जनता ने पहले कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था और बाद में कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के चलते भाजपा पर भरोसा
जताया था मगर पिछले दस सालों के दौरान भाजपा ने भी कांग्रेस की राह पर चलते हुए सभी वर्गों के विकास की बजाए विनाश करने का काम किया। उन्होंने कहा कि इन राजनीतिक दलों के ठीक विपरीत वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने किसान हितों के लिए हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देकर पूरे देश में मिसाल कायम की। उनके संघर्ष के बूते ही अब जनता भी लगातार समर्थन देकर इनेलो पार्टी को मजबूती दे रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने सदैव हरियाणा के हितों की लड़ाई लड़ी है और भविष्य में भी लड़ेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी और आमजन की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा
Labels:
Political
No comments:
Post a Comment