चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनना तय: विनोद अरोड़ा
चौ. अभय सिंह चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर गांव जगमालवाली के 10 परिवारों ने इनेलो का दामन थामा
डबवाली-इनेलो पार्टी डबवाली इलाके में लगातार मजबूत हो रही है। गांवों में लोग बड़ी संख्या में इनेलो ज्वाइन कर रहे हैं।गांव जगमालवाली के 10 परिवारों ने निर्मल सिंह जगमालवाली के नेतृत्व में हलका प्रधान विनोद अरोड़ा के मौजगढ़ स्थित फार्म हाऊस पर पहुंचकर इनेलो का दामन थामा। पार्टी ज्वाइन करने वाले लोगों में गांव जगमालवाली निवासी गुरमीत सिंह, संदीप, काकू सिंह, परमजीत सिंह, सरदूल सिंह, राजविंद्र, गुरजीत, मनप्रीत व कुछ अन्य लोग शामिल हैं। सभी ने परिवार व साथियों सहित पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
विनोद अरोड़ा ने बताया कि इनेलो ज्वाइन करने के लिए फार्म हाऊस पर आए लोगों ने उनसे कहा कि वे चौ. अभय सिंह चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित हैं इसलिए इनेलो पार्टी में शामिल होने के लिए खुद आए हैं। उन्होंने कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला जुबान के धनी हैं एवं उनकी कथनी व करनी में कोई अंतर नही है। अभय सिंह चौटाला ही ऐसे नेता हैं जिनके हाथों में जनता के हित सुरक्षित रह सकते हैं। वे हरियाणा के सीएम बनेंगे तो जन कल्याणकारी योजनाएं लागू होंगी और प्रदेश की जनता का भला होगा। लोगों ने यह भी कहा कि वे गांव जगामालवाली में चौ. अभय सिंह चौटाला का कार्यक्रम करवाना चाहते हैं जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग इनेलो में शामिल होकर उनका समर्थन करेंगे।
इनेलो में शामिल हुए सभी लोगों को विनोद अरोड़ा ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत करते हुए पूरा मान सम्मान देने का विश्वास दिलाया। विनोद अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश का संपूर्ण विकास करवाने में केवल इनेलो ही समर्थ है। उन्होंने कहा कि जब जब भी इनेलो को अवसर मिला तब तब इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया जिससे सभी वर्ग लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दस वर्ष केवल अपराध, महंगाई, बेरोजगारी देने वाले रहे और अब मतदाताओं ने ठान लिया है कि वे सत्ता परिवर्तन करेंगे। इनेलो की कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग प्रभावित है और लोगों द्वारा पार्टी प्रत्याशी को भरपूर सहयोग व स्नेह दिया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी और आमजन की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
Labels:
Political
No comments:
Post a Comment