महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंटर क्लास कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन
डबवाली, 24 अगस्त: महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में इंटर क्लास कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंजू बाला द्वारा किया गया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले, खेल प्रबंधक डॉ. सुमन ने छात्राओं को प्रतियोगिता के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्या श्रीमती अंजू बाला ने छात्राओं को खेलों के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाते हैं और व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में बीए थर्ड ईयर की सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीए फर्स्ट ईयर की रिया ने द्वितीय स्थान और बीए सेकंड ईयर की महक ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या श्रीमती अंजू बाला ने खेल प्रबंधक डॉ. सुमन की सराहना की और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

No comments:
Post a Comment