कांग्रेस को मजबूत करने के लिए घर-घर जाएं, अब सत्ता परिवर्तन का समय: डॉ केवी सिंह
सिरसा, 20 अगस्त: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ओएसडी रहे डॉ केवी सिंह ने सिरसा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए सक्रियता से काम करने का निर्देश दिया।
बैठक की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ केवी सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट जाएं और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब सत्ता परिवर्तन होगा और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
डॉ सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार की तानाशाही से जनता तंग आ चुकी है, और कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिरसा की सभी सीटें इस बार कांग्रेस की झोली में आनी चाहिए।
इस बैठक में पूर्व सांसद डॉ सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक कृष्ण कम्बोज, अमीर चावला, राम सिंह सोलंकी, और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे। डॉ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत करें।
Labels:
Political
No comments:
Post a Comment